GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को उन्हीं के घर में घुसकर हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श की शतकीय और पूरन की धांसू इनिंग के बूते लखनऊ ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 235 रन लगाए। मार्श ने 64 गेंदों पर 117 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि पूरन ने 56 रन ठोके। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 9 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। शाहरुख खान और रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
सुदर्शन-गिल का नहीं चला बल्ला
गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाते चले आ रहे साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी लखनऊ के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। सुदर्शन 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 35 रन बनाकर चलते बने। नंबर तीन पर उतरे जोस बटलर 18 गेंदों में 33 रन बनाकर चलते बने। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद रदरफोर्ड और शाहरुख खान ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। रदरफोर्ड ने 22 गेंदों में 38 रन ठोके।
वहीं, शाहरुख ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका और बल्ले से जमकर धमाल मचाया। हालांकि, उनकी पारी भी टीम की हार को नहीं टाल सकी। शाहरुख 29 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवरों में राहुल तेवतिया और राशिद खान भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में लखनऊ की ओर से विलियम ओरूर्के ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट झटके।
मार्श-पूरन ने मचाया धमाल
इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धमाकेदार रही। एडम मार्करम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। मार्करम 24 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। मार्करम के आउट होने के बाद मार्श और पूरन ने मोर्चा संभाला। मार्श ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई और अपने आईपीएल करियर का पहला शतक ठोका। मार्श ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन ठोके। वहीं, पूरन ने 27 गेंदों में 207 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 56 रन ठोके। अंत में ऋषभ पंत ने 6 गेंदों में 16 रन जड़कर लखनऊ को 2 विकेट के नुकसान पर 235 रन के टोटल तक पहुंचाया।
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
32 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
43 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines