LSG vs SRH: 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ और हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन अंत में मुकाबला हैदराबाद ने अपने नाम किया। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक लगाकर लखनऊ के गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया। लखनऊ को 6 विकेट से हार मिली। इसके साथ ही एलएसजी का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया।
लखनऊ ने बनाए थे 205 रन
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी निभाई थी। मिचेल मार्श ने 39 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम ने 38 गेंदों में 61 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन ने भी 26 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। लखनऊ के 3 बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की थी।
हैदराबाद ने हासिल किया लक्ष्य
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। उन्होंने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 20 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा ईशान किशन ने भी 28 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन के बल्ले से भी 28 गेंदों में 47 रन निकले। कामिंदु मेंडिस ने भी 21 गेंदों में 32 रन बनाए। लेकिन वह रिटायर्ड आउट होने के बाद पवेलियन लौट गए।
ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा हर्षल पटेल ने 1 विकेट ली। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। वहीं दिग्वेश राठी ने लखनऊ की ओर से 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी 1 विकेट मिला। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
39 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
50 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines