LSG vs SRH Dream Team: आईपीएल 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। एसआरएच पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। हैदराबाद के लिए इस सीजन कुछ भी सही नहीं घटा है। हालांकि, टीम लखनऊ का खेल बिगाड़ने के इरादे से जरूर मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर, शुरुआती मैचों में लखनऊ के लिए बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे पूरन और मार्श का बल्ला पिछले कुछ मुकाबले में पूरी तरह से खामोश रहा है। आइए आपको बताते हैं रोमांच से भरे इस मुकाबले में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपकी किस्मत का ताला खोल सकते हैं।
दो विकेटकीपर होंगे अहम
विकेटकीपर के तौर पर निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। पूरन का बल्ला भले ही पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप रहा हो, लेकिन वह अपना दिन होने पर किसी भी बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ कर सकते हैं। क्लासन को भी आप ग्रैंड लीग में कप्तान बना सकते हैं।
तीन बल्लेबाज होंगे असरदार
मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड और आयुष बदोनी को आप अपनी ड्रीम टीम में रख सकते हैं। मार्श का बल्ला इस सीजन जमकर बोला है और उन्होंने पावरप्ले में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। वहीं, हेड का बल्ला अगर चला तो वह आपकी फुल मौज करा सकते हैं। मार्श को आप कप्तान या उपकप्तान बना सकते हैं।
3 ऑलराउंडर करेंगे बेड़ा पार
एडम मार्करम को मिस करने की भूल आप नहीं कर सकते हैं। पिछले कुछ मैचों में मार्करम अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। अभिषेक शर्मा ओपन करते हैं और पावरप्ले में जमकर तबाही मचाने का दमखम रखते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले और गेंद दोनों से आपके अच्छे पॉइंट दे सकते हैं।
गेंदबाजों की तिकड़ी करेगी कमाल
गेंदबाजी में पैट कमिंस, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव को हमने अपनी ड्रीम टीम में जगह दी है। दिग्वेश लखनऊ की ओर से उन गेंदबाजों में शुमार रहे हैं, जिन्होंने लगभग हर मुकाबले में विकेट निकाला है। ग्रैंड लीग में आप कमिंस पर कप्तान बनाने का दांव खेल सकते हैं।
LSG vs SRH Dream Team
विकेटकीपर – निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासन
बल्लेबाज- मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड (कप्तान), आयुष बदोनी
ऑलराउंडर – एडन मार्करम (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी
गेंदबाज – पैट कमिंस, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines