इस मुकाबले के लिए लखनऊ की प्लेइंग में दो बदलाव किए गए हैं. एम सिदार्थ की जगह दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान की जगह मयंक यादव को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर.
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच एक संतुलित पिच है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को फायदा मिल सकता है. इस पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160 रन है.
लखनऊ के मौसम के बारे में बात करें तो मैच के दिन वहां भीषण गर्मी रहने वाली है. दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर चले जाने की उम्मीद है. शाम के समय भी इसका असर थोड़ा-बहुत महसूस हो सकता है. गर्मी की वजह से पिचें सामान्य से ज्यादा सूखी हो गई हैं.
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शिमरोन हेटमायर.
आयुष बदोनी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान.
इम्पैक्ट प्लेयर – मुकुल चौधरी.
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से चार मुकाबले जीते और दो हारे हैं. राजस्थान को अपने पिछले दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में राजस्थान की टीम इस मुकाबले को जीतकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक खेले 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ को पिछले तीन मुकाबलों में लगातार हार झेलनी पड़ी है. LSG की टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ पॉइटंस टेबल में नौवें नंबर पर है. ऐसे में लखनऊ की टीम आज अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो RR का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले में खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्खिया, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में आज (22 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और इस मुकाबले को जीतकर वापसी करना चाहेगी.
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है और जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम को अब तक खेले 6 मुकाबलों में 4 में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ 2 में जीत मिली है. LSG की टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ आईपीएल 2026 के पॉइटंस टेबल में नौवें नंबर पर है. लखनऊ को पिछले तीन मुकाबलों में लगातार हार झेलनी पड़ी है.
वहीं, रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान ने भी अब तक 6 मैच खेले हैं और चार मुकाबले जीते हैं. RR की टीम फिलहाल 8 अंकों के साथ पॉइटंस टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है. हालांकि, राजस्थान को अपने पिछले दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
---विज्ञापन---
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 का 32वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
---विज्ञापन---
LSG vs RR IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच एक संतुलित पिच मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को फायदा मिल सकता है. यह मिट्टी से बनी और आमतौर पर स्लो मानी जाती है. यहां शुरुआत में यानी पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ा स्विंग और मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स का रोल बढ़ जाएगा. मिडिल ओवर्स (8-15) में गेंद अच्छे से टर्न और ग्रिप करेगी, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160 रन है.
---विज्ञापन---
वहीं, मौसम की बात करें तो आज लखनऊ में काफी गर्मी रहेगी. फिलहाल तापमान करीब 37°C है और दिन में ये 41°C तक जा सकता है. हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.
---विज्ञापन---
Lucknow Super Giants vs RR IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: आयुष बदोनी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान.
इम्पैक्ट प्लेयर - मुकुल चौधरी.
---विज्ञापन---
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर - शिमरोन हेटमायर.
LSG vs Rajasthan Royals IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो RR का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले में खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं.