IPL 2025: आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मुकाबला, जो कि 70वां मैच होगा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मंगलवार, 27 मई को खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। RCB के लिए जीत जरूरी है, क्योंकि जीत के साथ वह टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन अब वह अपनी सम्मान के लिए मैदान में उतरेगी और बेंगलुरु के प्लान पर पानी फेरने का प्रयास करेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखनो को मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।
ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। आरसीबी की टीम ने 3 मैचों में बाजी मारी है, जबकि एलएसजी ने दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं दोनों के बीच आखिरी मुकाबला 2024 में खेला गया था। बता दें कि इस सीजन में दोनों टीमें आईपीएल 2025 में पहली बार भिड़ेंगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाड: रजत पाटीदार, विराट कोहली, यश दयाल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, लियम लिविंगस्टोन, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का फुल स्क्वाड: ऋषभ पंत, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन,आवेश खान, आकाश दीप, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, डेविड मिलर, अब्दुल समद, एडन मार्करम, शमार जोसेफ, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रित्जके, अर्शिन कुलकर्णी, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
2 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
3 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines