LSG vs RCB Dream Team: आईपीएल 2025 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला पंत की सेना के लिए बेहद अहम होने वाला है। आरसीबी अंतिम चार का टिकट हासिल करने से महज एक जीत दूर है। दूसरी ओर, लखनऊ के 11 मैचों के बाद कुल 10 पॉइंट हैं। एलएसजी को अगर प्लेऑफ में कदम रखना है, तो टीम को बचे हुए तीनों ही मैचों में बड़ी जीत का स्वाद चखना होगा। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो इस मुकाबले में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं।
दो विकेटकीपर के साथ जाना होगा सही
विकेटकीपर के तौर पर निकोलस पूरन और ऋषभ पंत को हमने अपनी ड्रीम टीम में जगह दी है। पूरन ने टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। हालांकि, पिछले कुछ मैच उनके लिए खास नहीं रहे हैं। मगर पूरन का बल्ला चला तो आपकी बल्ले-बल्ले होना तय समझिए। पंत को आप ग्रैंड लीग में कप्तान के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 बल्लेबाज होंगे असरदार
रजत पाटीदार, विराट कोहली को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं। किंग कोहली इस सीजन 500 से ज्यादा रन ठोक चुके हैं। पिछले तीनों ही मैचों में विराट के नाम फिफ्टी है। रजत के लिए भी यह सीजन कमाल का गुजरा है। टिम डेविड और एडम मार्करम भी बढ़िया विकल्प होंगे। आरसीबी की जर्सी में डेविड ने धांसू प्रदर्शन करके दिखाया है। कोहली कप्तान के लिए बेस्ट चॉइस होंगे।
2 ऑलराउंडर करा सकते हैं मौज
ऑलराउंडर के तौर पर क्रुणाल पांड्या और मिचेल मार्श सबसे अच्छे विकल्प होंगे। गेंद से रंग जमाने के साथ-साथ क्रुणाल बल्ले से भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, मिचेल मार्श भी आपको अच्छे पॉइंट्स दिला सकते हैं।
गेंदबाजों की तिकड़ करेगी कमाल
यश दयाल ने जिस अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी की हार को जीत में तब्दील किया था उसको देखते हुए यश को चुनना बनता है। भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव को भी हमने अपनी ड्रीम टीम में जगह दी है।
LSG vs RCB Dream Team
विकेटकीपर – ऋषभ पंत, निकोलस पूरन
बल्लेबाज – रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड, एडम मार्करम
ऑलराउंडर- क्रुणाल पांड्या, मिचेल मार्श
गेंदबाज- यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines