हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs RCB Dream Team: बतौर कप्तान यह बल्लेबाज बनेगा 'वरदान'! इन 11 प्लेयर्स संग परफेक्ट बनेगी ड्रीम टीम

LSG vs RCB: टॉप 2 में जगह बनाने की चाहत के साथ आरसीबी लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।

विज्ञापन
MI vs PBKS

LSG vs RCB Dream Team: आईपीएल 2025 के 70वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। प्लेऑफ का टिकट पहले ही हासिल कर चुकी आरसीबी इस मैच को जीतकर पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आरसीबी को आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ ने गुजरात टाइटंस को लास्ट गेम में धूल चटाई थी। आइए आपको बताते हैं रोमांच से भरपूर होने वाले इस मुकाबले में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपकी किस्मत को रातोंरात पलट सकते हैं।

दो विकेटकीपर होंगे अहम

विकेटकीपर के तौर पर फिल सॉल्ट और निकोलस पूरन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। पूरन अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं और उन्होंने गुजरात के खिलाफ बल्ले से खूब धमाल मचाया था। वहीं, सॉल्ट के लिए भी बल्ले से यह सीजन कमाल का गुजरा है। पूरन को आप कप्तान भी बना सकते हैं।

3 बल्लेबाज रहेंगे असरदार

विराट कोहली जिस कदर की फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें टीम से बाहर रखने की आप सोच भी नहीं सकते हैं। पिछले मैच में भी विराट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 43 रन ठोके थे। रजत पाटीदार भी आईपीएल 2025 में अपनी बैटिंग से खासा प्रभावित करने में सफल रहे हैं। एडम मार्करम को हमने तीसरे बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी है।

विज्ञापन

ये ऑलराउंडर करेंगे कमाल

क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड और मिचेल मार्श ऑलराउंडर के तौर पर बेस्ट चॉइस होंगे। मार्श ने पिछले मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया था। वहीं, क्रुणाल बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं। शेफर्ड को आप ग्रैंड लीग में कप्तान बनाने का रिस्क उठा सकते हैं।

गेंदबाजों की तिकड़ी करा सकती है बल्ले-बल्ले

भुवनेश्वर कुमार, दिग्वेश राठी और विलियम ओरूर्के आपकी ड्रीम टीम में हर हाल में होने चाहिए। राठी उन गेंदबाजों में से एक रहे हैं, जिन्होंने लखनऊ के लिए लगभग हर मैच में विकेट निकाला है। भुवनेश्वर पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी करेंगे तो आपको अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं।

विज्ञापन

LSG vs RCB Dream Team

विकेटकीपर – फिल सॉल्ट, निकोलस पूरन
बल्लेबाज- विराट कोहली (उपकप्तान, रजत पाटीदार, एडम मार्करम
ऑलराउंडर- क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मिचेल मार्श (कप्तान)
गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, दिग्वेश राठी, विलियम ओरूर्के

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola