LSG vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर के शतक से उड़ी लखनऊ की टीम, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

LSG vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 197 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब की टीम ने 18 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया.

LSG vs PBKS IPL 2026

LSG vs PBKS IPL 2026

IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Highlights: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. पंजाब की इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. वहीं, लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने एक विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया. लखनऊ के लिए जोश इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा, आयुष बडोनी ने 18 गेंदों पर 43 रन और अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए. वहीं, कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 26 रन जोड़े. पंजाब की ओर से मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि अजमतउल्लाह उमरजई और शशांक सिंह 1-1 विकेट लिया. बता दें कि, लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी और इस हार के साथ अब उनका सफर भी यहीं खत्म हो गया. लखनऊ ने इस सीजन 14 में सिर्फ 4 मैच जीते, जबकि 8 में हार का सामना किया. वहीं, पंजाब की यह 14 मैचों में 7वीं जीत रही और इस जीत के साथ ही टीम ने 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बना ली है. अब पंजाब प्लेऑफ में खेलेगी या नहीं, यह रविवार को होने वाले आखिरी दो लीग स्टेज मुकाबले के बाद पता चलेगा.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम ने 18 ओवर में ही 200 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. पंजाब की इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.

LSG vs PBKS Live Score: श्रेयस अय्यर ने जड़ा शानदार शतक

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा. श्रेयस ने 51 गेंदों पर छक्के के साथ अपना पहला IPL शतक पूरा किया.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब को प्रभसिमरन सिंह के रूप में तीसरा झटका लगा. प्रभसिमरन 39 गेंदों पर 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें अर्जुन तेंदुलकर ने आउट किया. यह अर्जुन का इस सीजन में पहला विकेट है. 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 162 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: श्रेयस अय्यर ने ठोका शानदार अर्धशतक

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. श्रेयस ने 33 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. पंजाब ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं.

LSG vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अर्धशतक

लखनऊ के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक जड़ा दिया है. प्रभसिमरन ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. पंजाब ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 48 गेंदों पर 72 रन की जरूरत है.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार

पंजाब किंग्स ने 10वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 105 रन और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 92 रनों की जरूरत है. फिलहाल श्रेयस अय्यर 43 रन और प्रभसिमरन सिंह 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब ने पावरप्ले में बनाए 65 रन

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं. फिलहाल श्रेयस अय्यर 24 और प्रभसिमरन सिंह 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को कूपर कोनोली के रूप में दूसरा झटका लगा. कोनोली 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 30 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब को पहली ही गेंद पर लगा बड़ा झटका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहली ही गेंद पर प्रियांस आर्या के रूप में बड़ा झटका लगा. प्रियांश बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने. शमी ने 5वीं बार पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया है.

LSG vs PBKS Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तोज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहला ओवर फेंकने आए हैं.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ ने दिया 197 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए. लखनऊ के लिए जोश इंग्लिश ने सबसे ज्यादा 72 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा, आयुष बडोनी ने 43 रन और अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन बनाए. वहीं, पंजाब की ओर से मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि अजमतउल्लाह उमरजई और शशांक सिंह 1-1 विकेट लिया.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ का छठा विकेट गिरा

18वें ओवर की 5वीं गेंद पर लखनऊ को मुकुल चौधरी के रूप में छठा झटका लगा. मुकुल सिर्फ 1 रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 6 विकेट पर 173 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ को जोश इंग्लिश के रूप में 5वां झटका लगा. इंग्लिश 44 गेंदों पर 72 रन बनाकर शशांक सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 169 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका

14वें ओवर की 5वीं गेंद पर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में चौथा झटका लगा. पंत 22 गेंदों पर 24 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने. 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 134 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: जोश इंग्लिश ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ जोश इंग्लिश ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. इंग्लिश ने 28 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन है. फिलहाल इंग्लिश 55 रन और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ का स्कोर 100 के पार

लखनऊ ने शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत और जोश इंग्लिश के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 21 गेंदों पर 31 रन की साझेदारी हो चुकी है.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

7वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ को आयुष बडोनी के रूप में तीसरा झटका लगा. बडोनी 18 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया. 6.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 69 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 66 रन

लखनऊ ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं. फिलहाल आयुष बडोनी 42 रन और जोश इंग्लिश 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में दूसरा झटका लगा. पूरन सिर्फ 2 रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 20 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को अर्शिन कुलकर्णी के रूप में पहला झटका लगा. कुलकर्णी बिना खाता खोले अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर आउट हो गए. 1.1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट पर 16 रन है.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

LSG vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

पंजाब किंग्स: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे.

लखनऊ सुपर जायंट्स: शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

LSG vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

LSG vs PBKS मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.

LSG vs PBKS Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

लखनऊ में आज मौसम पूरी तरह मैच के अनुकूल रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, उस समय तापमान करीब 41 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यानी फैंस को बिना किसी रुकवाट के पूरे मैच का रोमांच देखने को मिल सकता है.

LSG vs PBKS Live Score: पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. पिच पर अच्छा उछाल और गति देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त सहायता मिल सकती है. खास बात यह है कि IPL 2025 के बाद से यहां खेले गए 13 मुकाबलों में से 9 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन के आसपास रहता है.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाक.
इम्पैक्ट प्लेयर – सूर्यांश शेडगे.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.
इम्पैक्ट प्लेयर – आयुष बडोनी.

LSG vs PBKS Live Score: सबसे निचले स्थान पर लखनऊ

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. टीम ने 13 मैचों में सिर्फ 8 अंक हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. अब टीम जीत के साथ इस सीजन का अंत करना चाहेगी.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. पंजाब की टीम पिछले लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है, लेकिन टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अब पंजाब को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

LSG vs PBKS Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, पंजाब ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ को 3 मैचों में जीत मिली है. वहीं, इकाना स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों में पंजाब ने 2 बार लखनऊ को हराया है.

LSG vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, पाइला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन कपूर. तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी.

LSG vs PBKS Live Score: आज लखनऊ-पंजाब में होगी कांट की टक्कर

आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. पंजाब की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है और टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी. वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम यह मैच जीतकर पंजाब का खेल बिगाड़ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ