Ekana Stadium Pitch Report: IPL 2024 के 21वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ के इस होम ग्राउंड की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है और रविवार को नवाबों के शहर का मौसम कैसा रहेगा? आइए इस खबर में जानते हैं।
लखनऊ की पिच का हाल
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम को आमतौर पर धीमे गेंदबाजों को समर्थन और बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। मौजूदा सीजन में इकाना स्टेडियम का विकेट असाधारण रूप से अच्छा खेल रहा है, जहां गेंदें बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही हैं। यहां की काली मिट्टी से बनी पिच पर बॉल फंसकर धीमी हो जाती है। साथ ही लाल मिट्टी की पिच पर गेंद स्पिन के साथ ही बाउंस भी करती है। इससे रन बनाना आसान हो जाता है। ऐसे में फैंस को निश्चित रूप से अगले मैच में एक हाई स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है। लखनऊ के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिए हैं कि इस सीजन में एकाना की सतह भी बल्लेबाजी के अनुकूल हो सकती है।
इकाना स्टेडियम का रिकॉर्ड
इकाना स्टेडियम में अब तक IPL के 8 मैच खेले गए हैं। इस दौरान केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस को 4 में जीत मिली और 3 में हार का मुंह देखना पड़ा है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 3 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 मैच जीता। घरेलू मैदान पर लखनऊ का सर्वाधिक स्कोर 199 रन और लोएस्ट टोटल 108 रन है। इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 1 ही मैच खेला है और उसमें जीत प्राप्त की है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को 55 और स्पिनर्स को 42 विकेट मिले हैं।
लखनऊ के मौसम का हाल
उत्तर भारत में अब दिन के समय काफी गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियल और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मैच के दौरान बारिश के जरा भी आसार नहीं हैं। सिर्फ 1 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है। लखनऊ में रविवार को तूफान की कोई आशंका नहीं है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमार जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, मानव सुथार।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका, स्टार ऑलराउंडर ने लिया नाम वापस
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या अगले सीजन KKR के लिए खेलेंगे शुमभन गिल? गुजरात के कप्तान का ‘किंग खान’ के लिए सवाल
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
56 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines