LSG vs MI Pitch Report: 3 मैचों में से 2 में हार का मुंह देख चुके लखनऊ के सुपर जायंट्स अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेंगे। पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ को घर में घुसकर 8 विकेट से रौंद डाला था। एलएसजी का बॉलिंग अटैक अब तक काफी कमजोर दिखाई दिया है। शार्दुल ठाकुर को छोड़कर टीम का कोई भी बॉलर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। दूसरी ओर, मुंबई ने इस सीजन की अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया है। एकतरफा मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को धोया था।
कैसी खेलती है इकाना की पिच?
लखनऊ और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। आमतौर पर इकाना के मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का राज रहता है। पिच पर बॉल काफी फंसकर आती है और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, लखनऊ और पंजाब के बीच खेले गए आखिरी मैच में कहानी कुछ और ही रही थी। पिच बैटिंग के लिए बेमिसाल दिखाई दी थी और मैदान पर अच्छा बाउंस भी था। यही वजह रही कि लखनऊ की टीम 171 रन बनाने के बावजूद 8 विकेट से हार गई। पंजाब ने 172 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था। यानी मुंबई-एलएसजी के बीच होने वाले मैच में भी खूब चौके-छक्के बरसते हुए दिखाई दे सकते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम ने आईपीएल में अब तक कुल 15 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 7 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि इतने ही मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मैदान मारा है। यानी टॉस इस ग्राउंड पर कुछ खास रोल अदा नहीं करता है। हालांकि, आईपीएल 2025 में टॉस जीतने के बाद ज्यादातर टीमें पहले गेंदबाजी करती हुई ही नजर आई हैं, जिसका उन्हें फायदा भी मिला है। इकाना के मैदान पर इस सीजन खेले गए पहले मैच में भी पंजाब ने टॉस जीतकर चेज करने का फैसला किया था।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines