LSG vs DC: पंत का सामना करना के लिए तैयार अक्षर पटेल, एक क्लिक में जानें लखनऊ-दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs DC: आईपीएल 2025 का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

BeFunky-collage - 2025-04-21T172608.872

LSG vs DC: आईपीएल 2025 के 40वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम इस मैच में दिल्ली से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। जब इस सीजन की शुरुआत में दोनों टीमों की टक्कर विशाखापत्तनम में हुई थी, तब दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत हासिल की थी। उस करीबी हार से लखनऊ को बड़ा झटका लगा था। अब लखनऊ की टीम अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

विज्ञापन

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 7 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और वह 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 मैचों में 5 जीत हासिल की हैं। उनके भी 10 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण वह 5वें नंबर पर है।

विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं। इनमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं, यानी टक्कर बराबरी की रही है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए हैं। एक बार दिल्ली ने जीत हासिल की है और एक बार लखनऊ ने। अब दोनों टीमें इकाना स्टेडियम में तीसरी बार आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन

स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, शमर जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक कुलकर्णी, अर्शीन यादव।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ