आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और प्रशांत वीर ने नाबाद 13 रन जोड़े. वहीं, लखनऊ की ओर से आकाश सिंह ने सर्वाधि 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी और शहजाद अहमद ने 1-1 विकेट लिया.
चेन्नई ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं. फिलहाल शिवम दुबे 7 रन और प्रशांत वीर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा की जोड़ी खत्म हो चुकी है. कार्तिक शर्मा 71 रन बनाकर आउट हो गए हैं तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
सीएसके के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर छक्का जड़ अपनी हाफ सेंछुरी पूरी की.
कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभालने का काम किया है. दोनों ने 22 गेंदों में 34 रन मिलकर बना दिए हैं. चेन्नई की टीम इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद कर रही है.
8वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को उर्विल पटेल के रूप में तीसरा झटका लगा. उर्विल सिर्फ 6 रन बनाकर आकाश सिंह का शिकार बने. 7.2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन है.
छठे ओवर की 5वीं गेंद पर चेन्नई को संजू सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा. सैमसन 20 गेंदों पर 20 रन बनाकर आकाश सिंह के रूप में आउट हुए. 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 37 रन है.
चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर चेन्नई को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा. ऋतुराज 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है.
चेन्नई ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 25 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 16 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहला ओवर फेंकने आए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स: गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी.
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी.
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब चेन्नई सुपर किंग्स की पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा लक्ष्य खड़ा करना चाहेगी.
LSG vs CSK मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.
लखनऊ का मौसम गर्म रहने वाला है. मैच के समय तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन.
इम्पैक्ट प्लेयर – शिवम दुबे.
जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मयंक यादव, दिग्विजय राठी, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर – अक्षत रघुवंशी.
इकाना स्टेडियम की पिच पर शुरुआती मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था और कई लो-स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे. हालांकि, हाल ही में खेले गए LSG बनाम RCB मुकाबले में 38 ओवर के अंदर 400 से ज्यादा रन बने, जिससे साफ है कि बल्लेबाजी के लिए भी मौके मौजूद हैं. यह मुकाबला पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा. इसी पिच पर IPL 2026 में अब तक दो कम स्कोर वाले मैच खेले गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. टीम दो मैचों में क्रमशः 141 और 119 रन पर ऑलआउट हो गई थी और दोनों मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी. इन मैचों में गिरे कुल 30 विकेटों में से 23 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए थे, जिससे पता चलता है कि पेसर्स को यहां अच्छी मदद मिल रही है.
इससे पहले LSG और CSK के बीच 10 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम ने बाजी मारी थी. उस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था. ऐसे में सीएसके फिर से इस टीम को मात देना चाहेगी.
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और प्रशांत वीर ने नाबाद 13 रन जोड़े. वहीं, लखनऊ की ओर से आकाश सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी और शहजाद अहमद ने 1-1 विकेट लिया.
इससे पहले लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई की उम्मीदें अब भी जिंदा है. CSK ने 11 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हासिल किए हैं और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अब चेन्नई की टीम इस मुकाबले में लखनऊ को अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद और मजबूत करना चाहेगी.
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 59वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
---विज्ञापन---
LSG vs CSK IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज
इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को समान मदद मिलती है. शुरुआती मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था और कई लो-स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे. हालांकि, हाल ही में खेले गए LSG बनाम RCB मुकाबले में 38 ओवर के अंदर 400 से ज्यादा रन बने, जिससे साफ है कि बल्लेबाजी के लिए भी मौके मौजूद हैं. यह मुकाबला पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा. इसी पिच पर IPL 2026 में अब तक दो कम स्कोर वाले मैच खेले गए हैं.
वहीं, मौसम की बात करें तो लखनऊ का मौसम गर्म रहने वाला है. मैच के समय तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
---विज्ञापन---
LSG vs Chennai Super Kings IPL 2026: LSG vs CSK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मयंक यादव, दिग्विजय राठी, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर - अक्षत रघुवंशी.
---विज्ञापन---
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन.
इम्पैक्ट प्लेयर - शिवम दुबे.
---विज्ञापन---
Lucknow Super Giants vs CSK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं तो चेन्नई ने भी तीन मुकाबलों में बाजी मारी है. हालांकि, CSK ने लखनऊ के खिलाफ पिछले लगातार दो मुकाबले अपने नाम किए हैं.
---विज्ञापन---