आईपीएल 2026 के 59वं मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 188 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे लखनऊ की टीम ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया. लखनऊ की इस जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने 38 गेंदों पर 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, जोश इंग्लिश ने 36 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने नाबाद 32 रन और मुकुल चौधरी ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. यह लखनऊ की इस सीजन 12 मैचों में चौथी जीत रही, जबकि चेन्नई को 12 मैचों में छठी हार मिली.
Deja Vu, is that you? 🤯It's Nicholas Pooran who goes 6️⃣6️⃣6️⃣6️⃣ on this occasion to seal victory 💪👊Scorecard ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#tataipl | #khelbindaas | #lsgvcsk | @LucknowIPL pic.twitter.com/GIpMtQkoMP
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026









