LSG Probable Playing 11: आईपीएल 2025 का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ के हाथ से अंतिम ओवरों में बाजी फिसल गई। ऋषभ पंत की एक गलती टीम को काफी भारी पड़ी है। हालांकि, पिछली हार को भुलाकर अब लखनऊ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रंग जमाने को बेकरार होगी। एलएसजी के बल्लेबाजों ने तो धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया था, लेकिन टीम के बॉलर्स उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे।
बैटिंग ऑर्डर से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे कप्तान पंत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन जोरदार रहा था। मिचेल मार्श ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था और उन्होंने 36 गेंदों पर 72 रन की तूफानी पारी खेली थी। मार्श के साथ-साथ निकोलस पूरन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे। पूरन ने खूब तबाही मचाई थी और 30 गेंदों पर 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 75 रन ठोक डाले थे। वहीं, अंतिम ओवरों में डेविड मिलर का बल्ला भी गरजा था। यानी कुल मिलाकर टीम के बैटर्स उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। ऐसे में कप्तान पंत हैदराबाद के खिलाफ बैटिंग ऑर्डर से छेड़छाड़ बिल्कुल नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट पंत से भी बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी।
प्रिंस यादव पर गिर सकती है गाज
लखनऊ के गेंदबाजों का प्रदर्शन दिल्ली के खिलाफ निराशाजनक रहा था। शार्दुल ठाकुर को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों की खूब धुनाई थी। खासतौर पर प्रिंस यादव ने दिल खोलकर रन लुटाए थे और उन्होंने 4 ओवर में 47 रन बिना कोई विकेट लिए खर्च कर डाले थे। वहीं, रवि बिश्नोई ने दो विकेट तो लिए थे, पर वह 53 रन दे बैठे थे। शाहबाज अहमद ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया था। खबरों के मुताबिक, आवेश खान लखनऊ की टीम से जुड़ गए हैं और वह हैदराबाद के खिलाफ प्रिंस की जगह प्लेइंग इलेवन में उतर सकते हैं।
SRH के खिलाफ LSG की संभावित प्लेइंग 11
एडम मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान।
संबंधित खबरें
भारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
10 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
30 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
34 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines