हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रेविस हेड का उखाड़ा मिडिल स्टंप, जहीर खान भी हो गए मुरीद, LSG के नए-नवेले गेंदबाज ने लूटी हैदराबाद में महफिल

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के नए-नवेले गेंदबाज ने ट्रेविस हेड के होश उड़ा दिए। 23 वर्षीय बॉलर ने हेड को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

विज्ञापन
Prince Yadav

Prince Yadav Travis Head: आईपीएल में रातोंरात कई युवा खिलाड़ियों को हमने और आपने चमकते हुए देखा है। एक दमदार प्रदर्शन कई यंग प्लेयर्स की किस्मत को पलटकर रख देता है। इंडियन प्रीमियर लीग को वो मंच माना जाता है, जहां पर किया धांसू प्रदर्शन विश्व क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को पहचान दिलाता है। आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में भी एक ऐसा ही युवा सितारा अपनी महज एक गेंद से महफिल लूट ले गया है। नाम है प्रिंस यादव। लखनऊ की ओर से खेलते हुए प्रिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो काम करके दिखाया है, जो कई दिग्गज गेंदबाज करने में नाकाम रहे हैं। प्रिंस ने अपनी रफ्तार भरी गेंद से ट्रेविस हेड को चारों खाने चित कर डाला। हेड का मिडिल और ऑफ स्टंप हवा में गुलाटी खाकर दूर जा गिरा।

प्रिंस यादव ने उड़ाए हेड के होश

ट्रेविस हेड क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे थे। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के पवेलियन लौटने के बाद हेड बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे थे। लखनऊ के गेंदबाज हेड के बल्ले पर लगाम लगाने में नाकाम हो रहे थे और उन्हें दो जीवनदान भी मिल चुके थे। 27 गेंदों पर हेड 47 रन ठोक चुके थे और उनके बल्ले से 5 चौके और तीन छक्के निकल गए थे। हेड का विकेट हासिल करने के लिए कप्तान पंत ने नए-नवेले गेंदबाज प्रिंस यादव के हाथों में गेंद थमाई।

प्रिंस ने अपने काम को बखूबी अंजाम भी दिया। प्रिंस के हाथ से निकली आठवें ओवर की तीसरी गेंद ट्रेविस हेड का मिडिल ऑफ ऑफ स्टंप ले उड़ी। हेड प्रिंस की रफ्तार से पूरी तरह से बीट हो गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। प्रिंस की इस गेंद के ड्रेसिंग रूम में बैठे जहीर खान भी मुरीद हो गए और उन्होंने भी 23 वर्षीय गेंदबाज की तारीफ में जमकर तालियां बजाईं।

शार्दुल ने दिए दो बड़े झटके

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं ही। शार्दुल ठाकुर ने पारी के तीसरे ही ओवर में हैदराबाद को दो बड़े झटके दिए। शार्दुल ने ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को सिर्फ 6 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद अगली ही बॉल पर शार्दुल ने ईशान किशन को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। शाहबाज अहमद की जगह पर आवेश खान की टीम में एंट्री हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें