RR vs LSG: राजस्थान के गढ़ में एलएसजी ने गाड़ा झंडा, 2 विकेट से मुकाबला जीत मारी बाजी

RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 19 अप्रैल को मुकाबला खेला गया। लखनऊ ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और मैच अपने नाम कर लिया।

IPL 2025 (88)

RR vs LSG: 19 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। ये मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लखनऊ ने 180 रन बनाए थे। एलएसजी की ओर से लगभग टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को निराशा हाथ लगी। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। एलएसजी ने 2 रनों से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

एलएसजी ने बनाए थे 180 रन

एलएसजी की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मिचेल मार्श 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि एडेन मार्करम ने 45 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं नंबर 3 पर निकोलस पूरन ने निराश किया। उन्होंने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। जबकि ऋषभ पंत ने भी निराश किया। उन्होंने 9 गेंदों में 3 रन बनाए थे। पांचवें नंबर पर आयुष बदोनी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 34 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। अंत में अब्दुल समद ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन बनाए। एलएसजी ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे।

विज्ञापन

राजस्थान के हाथ लगी निराशा

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को ताबड़तोड़ शुरुआत मिली। 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी निभाई। वैभव ने शानदार 20 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले 10वें खिलाड़ी भी बने। वहीं जायसवाल ने भी 52 गेंदों में 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी।  आखिरी ओवर में लखनऊ की ओर से आवेश खान ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को चारों खाने चित कर दिया। एलएसजी ने 2 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

आवेश खान की शानदार गेंदबाजी

आखिरी ओवर में जीत के लिए राजस्थान को 9 रनों की दरकार थी। आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और केवल 6 रन खर्च किए और मुकाबला एलएसजी की झोली में डाल दिया। आवेश ने 4 ओवर में 37 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ