Lowest Innings Totals: क्रिकेट इतिहास में कुछ मैच ऐसे रहे हैं जिनको सालों-साल याद किया जाता है। कुछ टीमों के नाम ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए हैं जिनको वे भुलना चाहेंगी लेकिन रिकॉर्ड जब एक बार बन जाता है तो उसको भुलाया नहीं जा सकता है। आज हम एक ऐसे रिकॉर्ड की बात करने वाले हैं। जो इंग्लैंड डॉमेस्टिक क्रिकेट में बना था। जो आज तक नहीं टूट पाया है।
महज 6 रन पर ढेर हो गई थी पूरी टीम
साल 1810 में डॉमेस्टिक क्रिकेट में इंग्लैंड और द बीएस के बीच लॉर्ड्स में एक मैच खेला गया था। इस मैच की दूसरी पारी में द बीएस की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। इस मैच की दूसरी पारी में द बीएस की टीम महज 6 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस पारी में द बीएस की तरफ से 7 बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। द बीएस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जॉन वेल्स ने सबसे ज्यादा 4 रन बनाए थे। इसके अलावा दो बल्लेबाजों ने 1-1 रन बनाया था। द बीएस का ये रिकॉर्ड डॉमेस्टिक क्रिकेट का एक पारी में किसी भी टीम का आजतक का सबसे कम स्कोर है।
ये भी पढ़ें:- ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका
पहली पारी में द बीएस ने बनाए थे 137 रन
इसके अलावा पहली पारी में भी द बीएस टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इस पारी में टीम 137 रन ही बना पाई थी। पहली पारी में द बीएस की तरफ से बल्लेबाजी करते लॉर्ड ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए थे। इस तरह से द बीएस की टीम पहली पारी में 137 और दूसरी पारी में महज 6 रन बना पाई थी।
पहली पारी में इंग्लैंड 100 रन पर हो गई थी ढेर
द बीएस ने पहली पारी में 137 रन बनाए थे। जिसके बाद पहली पारी में इंग्लैंड की टीम भी 100 रनों पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज पहली पारी में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। इसके अलावा दो बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला था। फिर भी इंग्लैंड ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था। क्योंकि दूसरी पारी में द बीएस का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था।
ये भी पढ़ें:- इस टीम पर कहर बनकर टूटा टीम इंडिया का ‘दुश्मन’, ऐसा करने वाला बना दुनिया का पहला खिलाड़ी
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
19 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines