Los Angeles Olympics 2028: लॉस एंजिल्स में 4 साल बाद 2028 में जो ओलंपिक मुकाबले होंगे, उनमें 5 नए खेल शामिल किए जाएंगे। जिसके बाद दर्शकों की तादाद दोगुनी होने की उम्मीद है। इनमें फुटबॉल के बाद दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट भी शामिल है। पीएम मोदी भी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOA) के निर्णय की सराहना कर चुके हैं। क्रिकेट के अलावा अगले ओलंपिक में बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश को शामिल किया जाएगा।
पिछले साल मुंबई में हुई थी बैठक
इस बाबत पिछले साल 16 अक्टूबर को भी मुंबई में आईओसी की बैठक हो चुकी है। माना जा रहा है कि इससे क्रिकेट की लोकप्रियता में और इजाफा होगा। इस खेल से दुनिया के कई देशों की ओलंपिक में एंट्री होगी। फ्लैग फुटबॉल की शुरुआत के बाद NFL के स्टार खिलाड़ी भी इन मुकाबलों में भाग ले सकेंगे। वहीं, क्रिकेट 128 साल पहले तक ओलंपिक में शामिल था। जिसे बाद में बाहर कर दिया गया था। अब इसकी दोबारा वापसी हो रही है।
ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat का फाइनल से पहले कैसे बढ़ा वजन? जानें अदालत के सामने क्या बोलीं रेसलर
लॉस एंजिल्स शहर संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर है। यहां 44 साल पहले भी ओलंपिक खेल हो चुके हैं। उम्मीद है कि अगले ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबले न्यूयॉर्क में करवाए जा सकते हैं। इस साल यहां टी20 विश्व कप की आंशिक मेजबानी की गई थी। ताकि बड़े आयोजन से पूर्व अनुभव लिए जा सकें। लैक्रोस खेल की ओलंपिक में 120 साल बाद वापसी हो रही है। बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को पेरिस खेलों में शामिल किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कार्यक्रम से ऐन पहले हटा दिया गया था।
क्या मुक्केबाजी को बाहर किया जाएगा?
फ्लैग फुटबॉल पहली बार ओलंपिक में शामिल होगा। दर्शकों में इस बार पेरिस में भी इसे शामिल किए जाने की चर्चा थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगले ओलंपिक में पैट्रिक महोम्स, ट्रैविस केल्स और जालेन हर्ट्स जैसे स्टार खिलाड़ी फ्लैग फुटबॉल खेलते दिख सकते हैं। वहीं, ओलंपिक में मुक्केबाजी के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि इसे ओलंपिक से हटाया जा सकता है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के साथ अनबन की बातें सामने आई हैं।
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक में पिछड़ क्यों जाता है भारत? 140 करोड़ का देश पेरिस में 1 गोल्ड भी नहीं जीत पाया
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines