रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं. 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला खेला जाना है. हालांकि ये रोहित शर्मा के लिए आखिरी मैच हो सकता है. सामने आई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते थे. लेकिन अब ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है.
रोहित शर्मा पर आया बड़ा अपडेट
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने सूचित कर दिया है कि लॉर्ड्स वनडे मैच उनके लिए आखिरी हो सकता है. मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताना चाहती है. ऐसे में लॉर्ड्स वनडे मैच रोहित शर्मा के लिए आखिरी हो सकता है. वह इस मैच के बाद संन्यास ले सकते हैं.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया “चयनकर्ताओं ने रोहित को मैसेज दे दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद उनकी टीम में नहीं बची है और इस सीरीज के बाद वे टीम में नहीं चुने जाएंगे. हालांकि, फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित भारत के लिए वनडे खेलना जारी रखना चाहते थे. चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के भविष्य का फैसला अब हिटमैन पर छोड़ दिया है.”
बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के बीच बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों ने रोहित शर्मा से बात की थी. लेकिन रोहित इस फैसले से खुश नहीं थे. रोहित शर्मा पहले ही टी-20आई और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह फिलहाल भारत के लिए वनडे ही खेलते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: फेल होने के बाद भी रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास
रोहित का कैसा रहा है हालिया प्रदर्शन?
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था. उन्होंने इस सीरीज में 16,48 और 79 रन बनाए थे. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 2 पारियों में उनके बल्ले से 11 और 26 रन निकले हैं. रोहित ने आखिरी 5 पारियों में केवल 1 अर्धशतक अपने नाम किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines