Lockie Ferguson Hattrick: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड ने 5 रन से मैदान मारा। कीवी टीम की जीत के हीरो लॉकी फर्ग्यूसन रहे। फर्ग्यूसन ने अपनी रफ्तार के दम पर कहर बरपाते हुए श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट चटकाए। फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। दो ओवर के अपने स्पेल में फास्ट बॉलर ने सिर्फ 7 रन खर्च किए। कीवी टीम बॉलर्स के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते 109 रन के लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। दूसरे टी-20 में मिली जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
फर्ग्यूसन ने झटकी हैट्रिक
बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के ऊपर 109 रन के लक्ष्य का बचाव करने की जिम्मेदारी थी। श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर में सेंध लगाने की शुरुआत ग्लेन फिलिप्स ने पाथुम निसंका को पवेलियन भेजकर की। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आए लॉकी फर्ग्यूसन। कीवी फास्ट बॉलर ने अपनी घातक स्पीड के दम पर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। फर्ग्यूसन ने कुशल परेरा को महज 3 रन के स्कोर पर चलता किया। अगली बॉल पर कामिंदु मेंडिस भी फर्ग्यूसन की रफ्तार से पूरी तरह से बीट हो गए और विकेट के सामने पाए गए। दो गेंदों पर 2 विकेट ले चुके फर्ग्यूसन के सामने अब श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका थे। कीवी गेंदबाज ने लेग साइड की तरफ गेंद को फेंका, जिस पर असलंका बल्ला लगा बैठे और बॉल विकेटकीपर के दस्तानों में समां गई। इस तरह से तीन गेंदों में 3 विकेट लेते हुए फर्ग्यूसन ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।
पांचवें गेंदबाज बने लॉकी फर्ग्यूसन
टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड की ओर से पांचवें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह कारनामा टिम साउदी, जैकब ओरम, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी कर चुके हैं। हालांकि, फर्ग्यूसन दो ओवर का स्पेल ही फेंक सके और इसके बाद उन्हें पिंडली की इंजरी की वजह से मैदान छोड़कर जाना पड़ा। बता दें कि अपनी इसी इंजरी की वजह से फर्ग्यूसन ने पहला टी-20 मुकाबला मिस किया था।
103 रन पर सिमटी श्रीलंका
न्यूजीलैंड से मिले 109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 103 रन बनाकर ढेर हो गई। फर्ग्यूसन के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 1.5 ओवर के स्पेल में सिर्फ 6 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने भी 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines