SL vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी ताबड़तोड़ गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड ने हारी हुई बाजी पलट दी थी।
न्यूजीलैंड वापस लौट जाएंगे लॉकी फर्ग्यूसन
वनडे सीरीज के लिए 33 वर्षीय गेंदबाज का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है। दूसरे टी-20 मैच के दौरान लॉकी फर्ग्यूसन को पिंडली में चोट लग गई थी। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर से होने जा रही है। दूसरे मैच के दौरान उन्हें गेंदबाजी के दौरान असहजता महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि हम लॉकी के लिए दुखी हैं। उसने सिर्फ दो ओवरों में दिखा दिया कि वह गेंद के साथ कितना बड़ा खिलाड़ी है। इसलिए एक महत्वपूर्ण ODI सीरीज में उसकी कमी खलेगी। दौरे की शुरुआत में ही बाहर हो जाना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा और कुछ ही समय में मैदान पर वापस आ जाएगा।
लॉकी की जगह एडम मिल्ने को टीम में शामिल कर लिया गया है।
आखिरी मैच में हैट्रिक लेकर पलट दिया था पासा
न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 मैच में 108 रन का बचाव कर रही थी। इस मैच में लॉकी ने हैट्रिक विकेट लेकर न्यूजीलैंड को हारी हुई बाजी जिता दी। न्यूजीलैंड के लिए अब तक इस खिलाड़ी ने 1 टेस्ट मैच खेला है। वहीं 65 वनडे मैच में उन्होंने 99 विकेट झटके हैं, जबकि 43 टी-20 मैचों में उन्होंने 64 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
श्रीलंका दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेट कीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग, एडम मिल्ने।
वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो , दिलशान मदुशंका, मोहम्मद शिराज।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप के पास तीसरे टी20 में ये बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, छोड़ सकते हैं भुवनेश्वर और बुमराह को पीछे
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
23 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
30 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines