हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Punjab Kings को लगा जोर का झटका, IPL 2025 से बाहर होने की कगार पर स्टार गेंदबाज

पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के बीच में जोर का झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है।

विज्ञापन
Lockie Ferguson

Lockie Ferguson Injury: पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के बीच में जोर का झटका लगा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फर्ग्यूसन गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे और सिर्फ 2 गेंद फेंककर ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। चार मैचों में फर्ग्यूसन ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 5 विकेट निकाले हैं।

पंजाब को लगा बड़ा झटका

पंजाब किंग्स के खेमे के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के फास्ट बॉलर लॉकी फर्ग्यूसन इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। लॉकी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे और उन्हें ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद वह पूरे मैच में वापस नहीं लौट सके थे। केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने फर्ग्यूसन की इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा, “फर्ग्यूसन अनिश्चित समय के लिए बाहर हो गए हैं और उनके टूर्नामेंट के अंत तक वापस लौटने के भी बेहद कम चांस हैं। मुझे लगता है कि वह खुद को बुरी तरह से चोटिल करवा बैठे हैं।” फर्ग्यूसन अगर टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो यह कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए बड़ा झटका होगा।

उमरजई को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका

लॉकी फर्ग्यूसन के चोटिल होने के बाद प्लेइंग 11 में अजमतुल्लाह उमरजई की वापसी हो सकती है। उमरजई को शुरुआती मैचों में अंतिम ग्यारह में मौका मिला था, लेकिन वह बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। टीम मैनेजमेंट युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक को भी मौका देने पर विचार कर सकता है। वैशाक पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। यश ठाकुर भी पंजाब किंग्स के लिए एक विकल्प होंगे, जिन्हें हैदराबाद के खिलाफ टीम ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में उतारा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें