भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां होने वाला है. इसकी जानकारी सामने आई है.
कहां होगा लाइव प्रसारण?
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर होगी. लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी 12 अगस्त को ही सामने आई थी. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाना है. वहीं, आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा, तीनों ही मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे. अफगानिस्तान पहली बार टीम इंडिया की मेजबानी भारतीय सरजमीं पर करेगा.
शेड्यूल में हो सकता है बदलाव
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले की तारीख बदल सकती है. दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड 15 सितंबर को होने वाला दूसरा मैच 14 सितंबर को कराना चाहती है. क्योंकि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और ये छुट्टी वाला दिन है. ऐसे में अरुण जेटली स्टेडियम में अधिक संख्या में लोग पहुंचेगे. ऐसे में अफगानिस्तान इस मैच की तारीख बदलना चाहती है. हालांकि बिना बीसीसीआई की सहमति के ये होना संभव नहीं है.
भारत ने 3-0 से हराया था वनडे सीरीज
जून 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था. भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में 170 रनों से बाजी मारी थी. वहीं, तीसरे मैच में भारत ने 9 विकेट से कब्जा जमाया था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines