AUS vs BAN: बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज से पहले बदला स्क्वाड, 31 साल के खिलाड़ी की हुई एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है. 31 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज की एंट्री हुई है. ये खिलाड़ी चोटिल चल रहा था. ऐसे में बोर्ड ने अब फिट होने के बाद इस खिलाड़ी को शामिल कर लिया.

AI Created Image

AI Created Image

AUS vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. बांग्लादेश ने इस सीरीज के लिए अपने दल का पहले ही ऐलान कर दिया था. अब सीरीज में बड़ा बदलाव हुआ है. बांग्लादेश के स्क्वाड में 31 साल के खिलाड़ी की एंट्री मिली है. बांग्लादेश विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 को लेकर जोर दे रही है. हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था.

विज्ञापन

31 साल के खिलाड़ी की एंट्री

31 साल के बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन दास की एंट्री हुई है. उन्हें हाल ही में वनडे का कप्तान नियुक्त किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई वनडे सीरीज में उन्हें चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था. इसके अलावा तेज गेंदबाज नाहिद राणा और शोरीफुल इस्लाम के चोटिल होने से बांग्लादेश की टीम कमजोर नजर आ रही थी. लेकिन दास की एंट्री के बाद अब बांग्लादेश थोड़ी मजबूत हो जाएगी, क्योंकि वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और तीनों ही प्रारूप में बांग्ला टाइगर्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा

बांग्लादेश 23 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त को खेला जाएगा. इसके बाद 6 से 8 अगस्त के बीच बांग्लादेश क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI’ के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. वहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से खेला जाएगा. बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज के लिए आखिरी बार साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था.

बांग्लादेश का स्क्वाड

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अमित हसन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, खालिद अहमद, एबादोत हुसैन, मुसफिक हसन, लिटन दास

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ