Lionel Messi Crying: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया. यह मैच कांटे की टक्कर का हुआ और एक्सट्रा टाइम तक गया. न्यू यॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में हुए इस मैच में स्पेन के सब्सिट्यूट फेरान टोरेस ने ऐतिहासिक गोल दागकर 1-0 से टीम को जीत दिलाई. इसी के साथ स्पेन अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही. 2010 में उन्होंने यह खिताब जीता था और 16 साल बाद वह दोबारा चैंपियन बने. अर्जेंटीना को हार मिली और वह लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने में असफल रही. अपने देश की हार के बाद लियोनेल मेसी फूट-फूटकर रोने लगे.
फूट-फूटकर रोए लियोनेल मेसी
लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जीता था और 2026 में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. वह फाइनल तक पहुंचने में सफल रही. मेसी का सपना अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनाना था लेकिन यह अधूरा रह गया. इसी वजह से मैच में हार के बाद जब खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया, तब मेसी भावुक हो गए. वर्ल्ड कप में संभावित तौर पर अपने आखिरी मैच के बाद लियोनेल मेसी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:- Spain vs Argentina Final Highlights: लियोनेल मेसी का सपना टूटा, स्पेन दूसरी बार बनी फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन
मेसी के लिए यादगार रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026
2026 का फीफा वर्ल्ड कप भले ही लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना नहीं जीत पाई, लेकिन ‘GOAT’ के लिए यह टूर्नामेंट यादगार रहा. मेसी ने इस साल कुल 8 गोल किए. पिछले तीन मैचों में मेसी एक भी गोल नहीं कर पाए लेकिन असिस्ट के मामले में वो आगे रहे. गोल और असिस्ट में यह किसी एक वर्ल्ड कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. वो गोल्डन बूट जीतने में असफल रहे लेकिन 39 साल की उम्र में अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 Final: अर्जेंटीना के सपनों पर भारी पड़ा स्पेन, दूसरी बार विश्व चैंपियन बनकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines