Lionel Messi India Tour: दिल्ली में मेसी ने बिखेरा जलवा! ICC चेयरमैन जय शाह ने दिया खास तोहफा

Lionel Messi India Tour: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने भारत दौरे के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे. मेसी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक खास इवेंट में शिरकत की. इस दौरान उनकी मुलाकात ICC चेयरमैन जय शाह से हुई. इस मौके पर जय शाह ने मेसी को टीम इंडिया की जर्सी समेत कई खास तोहफे दिए.

Lionel Messi-Jay Shah

Lionel Messi-Jay Shah

Lionel Messi India Tour: अर्जेंटीना के सुपरस्टार और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने GOAT इंडिया टूर के तीसरे और आखिरी दिन देश की राजधानी दिल्ली में जलवा बिखेरा. मेसी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक खास इवेंट हिस्सा लिया और फैंस का दिल जीता. इस मौके पर ICC के चेयरमैन जय शाह, DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मेसी से मिलने पहुंचे. इस दौरान जय शाह ने मेसी को खास तोहफा भी दिया.

विज्ञापन

जय शाह ने मेसी को दिया खास तोहफा

कोलकाता, हैदराबाद और मंबई के बाद दिल्ली पहुंचे लीजेंड फुटबॉलर लियोनल मेसी ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान जय शाह ने मेसी को कई खास तोहफे दिए. उन्होंने इस मौके पर मेसी को ‘Messi’ नाम वाली टी20 वर्ल्ड कप जर्सी गिफ्ट की गई. मेसी के साथ आए लुइस सुआरेज को नंबर 7 और रोड्रिगो डी पॉल को नंबर 9 की जर्सी दी गई.

विज्ञापन

वहीं, शाह ने मेसी के इंडिया टूर को और खास बनाते हुए उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के एक ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट भी भेंट किया. इतना ही नहीं, उन्होंने मेसी को आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इनविटेशन और उसकी टिकट भी दी.

मेसी ने फैंस को कहा धन्यवाद

मेसी ने स्टेडियम में मौजूद फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कुछ फुटबॉल भी गिफ्ट कीं. इवेंट के बाद मेसी ने कहा कि “मैं भारत में इन दिनों मिले प्यार और स्नेह के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. यह हमारे लिए सच में एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव था.” उन्होंने आगे कहा कि हम यह सारा प्यार अपने साथ ले जा रहे हैं. हम जरूर वापस आएंगे. उम्मीद है कि एक दिन मैच खेलने या किसी और मौके पर लेकिन हम भारत घूमने जरूर वापस आएंगे. इवेंट खत्म होने के बाद मेसी अरुण जेटली स्टेडियम से रवाना हो गए.

विज्ञापन

युवा फुटबॉल खिलाड़ियों से मिले मेसी

इससे पहले मेसी ने अरुण जेटली स्टेडियम में मिनर्वा अकादमी के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसके बाद मेसी, सुआरेज और डी पॉल ने पूर्व भारतीय फुटबॉलर अदिति चौहान से भी मुलाकात की, जो प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट हैम का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान भाईचुंग भुतिया भी अपने परिवार के साथ मेसी के साथ पोज देते हुए नजर आए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ