इंग्लैंड टीम से बाहर किए जाने के बाद स्टार खिलाड़ी का छलका दर्द, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप

Liam Livingstone England Team Drop: इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लिविंगस्टोन ने कहा है कि उन्हें एक फोन कॉल के जरिए टीम से बाहर कर दिया गया.

Cricket News - 2026-03-17T111950.735

Liam Livingstone England Team Drop: इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर किए जाने के बाद लियाम लिविंगस्टोन का दर्द छलका है. उन्होंने हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और मैनेजमेंट पर तीखा हमला किया है. लिविंगस्टोन ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें एक फोन कॉल के जरिए टीम से बाहर कर दिया गया था. लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे. पिछला आईपीएल सीजन उन्होंने आरसीबी के लिए खेला था.

विज्ञापन

लियाम लिविंगस्टोन ने लगाए गंभीर आरोप

स्टार खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने बताया कि उन्हें टीम से बाहर किए जाने की जानकारी ब्रेंडन मैकुलम ने एक छोटे से फोन कॉल में दी थी, जो एक मिनट से भी कम समय चला. टीम से बाहर किए जाने के सवाल पर जब लिविंगस्टोन ने कोच से पूछा तब मैकुलम ने जवाब दिया कि वह किसी और खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं. तब चीफ सिलेक्टर ल्यूक राइट ने भी उनसे संपर्क नहीं किया. इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने उन्हें एक टेक्सट मैसेज भेजा.

विज्ञापन

लियाम लिविंगस्टोन ने संपर्क करने की कोशिश की

इसके बाद लिविंगस्टोन ने हेड कोच से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन मैकुलम ने उन्हें भाव नहीं दिया. इसपर लिविंगस्टोन ने कहा “मैकुलम ने कहा कि मैं गर्मियों में आपसे बात करूंगा. मैंने एक दिन उन्हें फोन किया, तो उन्होंने कहा कि वे लॉफबोरो में एक टेस्ट कैंप में व्यस्त हैं,और फिर सितंबर के अंत तक उनसे कोई खबर नहीं मिली. यह उस समूह और उसके तौर-तरीकों के बारे में एक चौंकाने वाला अनुभव था. अगर आप टीम में हैं, तो आप टीम में हैं, और अगर आप टीम में नहीं हैं, तो किसी को आपकी परवाह नहीं है. इससे मुझे यह तसल्ली मिली कि आगे चलकर मेरा क्रिकेट और भी आनंददायक होगा.

32 साल के लियाम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के लिए 1 टेस्ट मैच में 16 रन बनाए हैं, जबकि 39 वनडे मैच में उन्होंने 932 रन बनाने के अलावा 25 विकेट लिए हैं, जबकि 60 टी-20 मैच में उन्होंने 955 रन बनाए हैं, जबकि 33 विकेट भी चटकाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ