हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC T-20 रैंकिंग्स में बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के दिग्गज ने मारी बाजी, हार्दिक पंड्या को लगा बड़ा झटका

Liam Livingstone: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन आईसीसी के नए नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक पंड्या को पछाड़ते हुए उन्होंने बड़ी उपल्बधि हासिल की है।

विज्ञापन

Liam Livingstone:आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग्स की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने बाजी मारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के बाद लिविंगस्टोन ने अंक तालिका में सभी खिलाड़ी को पछ़ाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

लिविंगस्टोन इससे पहले आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग्स में नंबर 7 पर विराजमान थे। लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। बल्ले के साथ गेंद से भी लिविंगस्टोन ने अपना जलवा बिखेरा। अब आईसीसी रैंकिंग्स में उन्होंने पहला स्थान हासिल कर लिया। ताजा रैंकिंग्स में वह 253 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर पहुंच गए हैं।

हार्दिक पंड्या को लगा झटका

हार्दिक पंड्या इससे पहले नंबर 1 पर थे। लेकिन उन्होंने हाल ही में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में, उनका प्रदर्शन खासा कमाल का नहीं रहा। इसकी वजह से उन्हें नंबर 1 से नंबर 7 पर खिसकना पड़ा। टी-20 आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोयनिस 211 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सिंकदर रजा 208 अंक के साथ तीसरे, तो चौथे नंबर पर शाकिब अल हसन 206 अंक के साथ विराजमान हैं।

विज्ञापन

लिविंगस्टोन का हालिया प्रदर्शन दमदार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच में लिविंगस्टोन ने 37 रन बनाने के अलावा 3 विकेट झटके थे। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 87 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट भी अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स को मिला नया कोच, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola