Arthur Jones Dies Age 39: खेल जगत पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. पूर्व सुपर बाउल चैंपियन आर्थर जोन्स का निधन हो गया. वो 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. उनकी पूर्व टीम बाल्टिमोर रेवन्स ने ये दुखद खबर अपने फैंस और NFL जगत को दी. आर्थर जोन्स NFL का एक चर्चित नाम थे और उन्होंने 2013 के सुपर बाउल में बाल्टिमोर रेवन्स को चैंपियन बनाने में काफी अहम किरदार निभाया था. आर्थर को अपनी ऊर्जा और खेल भावना के लिए पसंद किया जाता था. वो मैदान के बाहर और अंदर, दोनों जगह एक जैसे थे.
आर्थर जोन्स का निधन
पूर्व सायराक्यूज यूनिवर्सिटी सदस्य आर्थर जोन्स ने NFL करियर की शुरुआत 2010 में की थी. वो 7 सालों तक NFL का हिस्सा रहे कर खूब नाम कमाया. 2017 में उनके NFL करियर का अंत हो गया था लेकिन फैंस उन्हें इसके बाद भी याद रखते थे. आर्थर मात्र 39 साल के थे और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अभी तक उनके निधन का कारण सामने नहीं आया है लेकिन खेल जगत को हुई ये क्षति शोक की लहर ले आई है.
ये भी पढ़ें:- World Weightlifting Championship 2025: मीराबाई चानू का बड़ा कमाल, चांदी जीतकर रचा इतिहास, उठाया इतना वजन
किन-किन टीमों के लिए आर्थर जोन्स खेले?
आर्थर जोन्स ने 2010 में अपने NFL करियर की शुरुआत की थी. उन्हें 5वें राउंड में बाल्टिमोर रेवन्स ने चुना था. वो तीन साल तक उनके लिए खेले और उन्हें सुपर बाउल चैंपियन भी बनाया. इसके बाद उन्होंने इंडिआनापलिस कोल्ट्स के लिए 2014 से 2016 और वॉशिंगटन रेडस्किन्स के लिए 2017 में NFL खेला. उन्होंने अपने करियर में कुल 173 टैकल्स किए थे और 10 Sacks दर्ज किए. उनका करियर काफी शानदार रहा था.
बाल्टिमोर रेवन्स ने दिया जोन्स को ट्रिब्यूट
बाल्टिमोर रेवन्स के जनरल मैनेजर एरिक डीकोस्टा ने जोन्स को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने कहा, ‘आर्थर की मौजूदगी उनसे मिले सभी लोगों के लिए एक तोहफे की तरह थी. उनकी मुस्कुराहट, शानदार एनर्जी और सकारात्मकता ने हमेशा ही उनकी मौजूदगी को अन्य लोगों के मूड को बेहतर करने में मदद की.’
ये भी पढ़ें:- 14 साल बाद भारत में मेसी की वापसी, मुंबई-कोलकाता में दिखेगा जलवा, खुद किया धमाकेदार ऐलान
संबंधित खबरें
चेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
8 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
30 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
7 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines