नहीं रहे महान मुहम्मद अली को चैलेंज करने वाले George Foreman, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

George Foreman: बॉक्सिंग के दिग्गज और दो बार के हेवीवेट चैंपियन जॉर्ज फोरमैन ने शुक्रवार को 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Muhammad Ali with George Foreman

Muhammad Ali with George Foreman

George Foreman Passes Away: बॉक्सिंग के दिग्गज और दो बार के हेवीवेट चैंपियन जॉर्ज फोरमैन ने शुक्रवार को 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है। फोरमैन के परिवार ने एक बयान में कहा, ‘हमारा दिल टूट गया है। गहरे दुख के साथ हम अपने प्रिय जॉर्ज एडवर्ड फोरमैन सीनियर के निधन की घोषणा करते हैं, जो 21 मार्च 2025 को हमें छोड़कर चले गए।’

विज्ञापन

फोरमैन के आंकड़े धांसू हैं, जहां उन्होंने अपनी लाइफ में 81 मुकाबले खेले और इनमें से इसमें से 76 में जीत हासिल की। बड़ी बात यह है कि इसमें से 68 मैच उन्होंने नॉकआउट से जीते। 10 जनवरी 1949 को टेक्सास में जन्मे फोरमैन ह्यूस्टन में पले-बढ़े। किशोरावस्था में फोरमैन अपराध की दुनिया में चले गए और 16 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

फोरमैन ने 19 साल की उम्र में किया बड़ा धमाका

उन्होंने यहीं से बॉक्सिंग की दुनिया में एंट्री ली। 1968 मैक्सिको गेम्स में 19 साल के फोरमैन ने सुपर-हैवीवेट गोल्ड मेडल जीता। 6 फुट 4 इंच (1.93 मीटर) के ‘बिग जॉर्ज’ उस समय के अन्य प्रमुख हेवीवेट मुक्केबाजों के मुकाबले काफी बड़े और ताकतवर थे।

विज्ञापन

जब मुहम्मद अली से भिड़े थे फोरमैन

जॉर्ज फोरमैन का 1974 में ‘रंबल इन जंगल’ में महान बॉक्सर मुहम्मद अली से मैच हुआ था, जहां उन्हें कड़े मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। मुहम्मद अली से मिली हार के बाद वे ज्यादा मुकाबलों में नजर नहीं आए। उन्होंने इसके बाद 28 साल की उम्र में इस खेल से रिटायरमेंट ले ली और पादरी बनने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ