Latest WTC Points Table: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट को एकतरफा अंदाज में 280 रनों से अपने नाम किया। बांग्लादेश को जीत के लिए भारत से 515 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम का बोरिया बिस्तर यहां सिर्फ 234 रनों पर ही बंध गया। बांग्लादेश को इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल में काफी नुकसान हुआ है और वह सीधे छठे नंबर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर इस बड़ी जीत से टीम इंडिया का नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है।
टॉप पर टीम इंडिया
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल में इस समय टीम इंडिया 71.67 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर काबिज है। यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है, जिसका जीत प्रतिशत 62.50 है। बात करें बांग्लादेश की तो उसकी हालत खराब है और वह छठे नंबर पर खिसक गई है और उसका जीत प्रतिशत 39.29 हो गया है। टीम इस सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड और श्रीलंका से ऊपर थी, लेकिन अब वो दोनों टीमों से नीचे चली गई है।
ये भी पढ़ें:- IND VS BAN: टीम इंडिया की जीत का रोहित शर्मा ने किसे दिया क्रेडिट? हार के बाद भी क्यों संतुष्ट दिखे बांग्लादेशी कप्तान
भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना लगभग तय
भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। चेन्नई टेस्ट के बाद टीम को मौजूदा डब्ल्यूटीसी सायकल में नौ मैच खेलने हैं। इसमें से टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एक, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। यहां टीम को छह मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
WTC में कैसे मिलते हैं पॉइंट्स
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में प्रत्येक जीत को एक मैच जीतने पर 12 पॉइंट्स मिलते हैं। अगर दोनों टीमों के बीच मैच टाई होता है तो दोनों टीमों को छह-छह पॉइंट्स मिलेंगे। ड्रॉ की स्थिति में आईसीसी दोनों टीमों को चार-चार पॉइंट्स देती है। हालांकि अब आईसीसी ने नियमों में बदलाव कर दिया है, जहां टीमों को पॉइंट्स के आधार पर नहीं बल्कि पॉइंट्स पर्सेंटेज सिस्टम (PCT) के आधार पर रैंक किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम अभी डिफेंडिंग चैम्पियन है, जहां उसने पिछले साल फाइनल में टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
24 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines