WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारते ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, इस नंबर पर खिसक गई टीम

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त पलटवार करते हुए भारत को एडिलेड में दस विकेट से मात दी है। इस हार से टीम इडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है और वह पहले से तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त पलटवार करते हुए भारत को एडिलेड में दस विकेट से मात दी है। इस हार से टीम इडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है और वह पहले से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। दूसरी ओर जीत से कंगारू टीम ने नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।

विज्ञापन

इस हार के साथ ही भारतीय टीम को अब डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए आने वाले मैचों में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा और अपने बचे हुए तीनों मैचों को जीतना होगा। इस हार ने भारत के जीत प्रतिशत को 61.11 से घटाकर 57.29 कर दिया है, जिससे टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से नीचे आ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कंगारू टीम टॉप पर

कंगारू टीम ने इस जीत से मौजूदा डब्ल्यूटीसी सायकल में नौंवी जीत हासिल की है और उसका जीत प्रतिशत 57.69 से बढ़कर 60.71 हो गया है। इससे टीम दूसरे नंबर पर मौजूदा साउथ अफ्रीका से भी आगे निकल गई है। दूसरे टेस्ट में मिली हार ने भारत को मुश्किल में डाल दिया है। भारत को अन्य टीमों पर निर्भर हुए बगैर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट जीतने होंगे। टीम के लिए यह एक मुश्किल काम होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घरेलू मैदान पर तीन बैक-टू-बैक मैच में हराना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

WTC पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल

बात करें अन्य टीमों की तो भारत के बाद चौथे नंबर पर श्रीलंका की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 50 है। श्रीलंका भी इस समय डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दावेदार है। इस लिस्ट में पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं, जिनका जीत प्रतिशत क्रमश: 45.24, 44.23 और 33.33 है। इस पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश की टीम आठवें और वेस्टइंडीज की टीम सबसे नीचे है, जिसका जीत प्रतिशत 31.25 और 24.24 है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ