IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने थीं। मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए सीएसके को 9 विकेट से रौंद दिया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई और सीएसके के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है। मुंबई ने शानदार वापसी की है, जबकि सीएसके की हालत जस की तस है।
मुंबई की शानदार वापसी
सीएसके को हराकर मुंबई को अंक तालिका में तगड़ा फायदा हुआ। इस मैच से पहले मुंबई सातवें पायदान पर थी। लेकिन सीएसके को हराकर मुंबई छठे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की ये लगातार तीसरी जीत थी। अब तक खेले गए 8 मैच में मुंबई को 4 जीत और 4 हार मिली है। अंक तालिका में मुंबई के पास 8 अंक है। वहीं सीएसके की बात करें तो टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर बरकरार है। सीएसके ने 8 मैच में 2 जीत और 6 हार हासिल की है। मुंबई ने इस जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की अपने दावेदारी को मजबूत कर लिया है। वहीं सीएसके के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स लगभग आईपीएल 2025 प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
ऐसा है टॉप 5 का हाल
अंक तालिका में फिलहाल गुजरात टाइटंस 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं दिल्ली भी 7 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। आरसीबी 8 मैच में 5 जीत और 3 हार के साथ 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है। चौथे नंबर पर पीबीकेएस है, जिसके पास भी 10 अंक है। वहीं पांचवें स्थान पर एलएसजी 10 अंक के साथ बनी हुई है।
आईपीएल 2025 अंक तालिका का ताजा अपडेट्स
| टीमें | मैच | जीते | हारे | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| गुजरात टाइटन्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | +0.984 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | +0.589 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.472 |
| पंजाब किंग्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.177 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.088 |
| मुंबई इंडियंस | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | +0.483 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | +0.547 |
| राजस्थान रॉयल्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.633 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.217 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -1.392 |
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, 44 साल का सूखा किया खत्म
26 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
44 mins agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
1 hr agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
3 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
3 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
4 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines