हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Points Table: पाकिस्तान की जीत से पॉइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल, टीम इंडिया को कितना नुकसान?

WTC Points Table: पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट से जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। जानें पाकिस्तान की जीत से भारत को कितना फर्क पड़ा है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Team

WTC Points Table: स्पिनरों के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेल गए तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया है। साजिद खान और नोमान अली के दम पर पाक टीम ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ को पूरी तरह बेनकाब करते हुए टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। मैच में पाकिस्तान को सिर्फ 36 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिला है।

छठे नंबर पर इंग्लैंड

रावलपिंडी टेस्ट गंवाने के बाद भी इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है। हालांकि पाकिस्तान ने हल्का सुधार किया है। 40.79 जीत प्रतिशत के साथ बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड छठे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान बांग्लादेश को पछाड़कर सातवें नंबर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड के मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल के फाइनल में पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: खून से लथपथ जर्सी, शरीर पर हावी होता दर्द, फिर भी क्रीज पर डटा रहा ‘योद्धा’

विज्ञापन

क्या है भारतीय टीम का स्थिति?

पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच हारने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम टॉप पर बनी हुई है। भारत ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप सायकल में अपने 12 में से 8 मैच जीते हैं और उसका जीत प्रतिशत 68.06 है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 12 मैचों में आठ जीत के साथ दूसरे स्थान पर है और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का प्रबल दावेदार है। टीम का अभी जीत प्रतिशत 62.50 है।

वेस्टइंडीज की टीम सबसे आखिरी पायदान पर

मौजूदा डब्ल्यूटीसी सायकल में नौ मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ वेस्टइंडीज सबसे निचले पायदान पर है। बात करें अन्य टीमों की तो श्रीलंका 55.56 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे, साउथ अफ्रीका 47.62 जीत प्रतिशत के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 44.44 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola