Latest ICC rankings: भारत ने इंग्लैंड को तीसरे मैच में 142 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। वहीं, पाकिस्तान ने भी ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। इसके अलावा श्रीलंका ने भी दो मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इन मैचों के परिणाम के बाद ICC वनडे टीम रैंकिंग में काफी ज्यादा बदलाव हुआ है।
इंग्लैंड को हुआ नुकसान
2023 वनडे विश्व कप के बाद से इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन जारी है। 2023 के वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड ने 23 वनडे मैच खेले हैं, इसमें इंग्लैंड को 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत दौरे पर भी उन्हें 8 मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड को वनडे सरिस में मिली हार के बाद नुकसान हुआ है। इंग्लैंड ने एक रेटिंग अंक गंवा दिया है। इंग्लैंड की रेटिंग अब 93 से घटकर 92 हो गई है।
|
टीम |
मैच |
अंक |
रेटिंग |
| 1 |
भारत |
48 |
5726 |
119 |
| 2 |
पाकिस्तान |
38 |
4220 |
111 |
| 3 |
ऑस्ट्रेलिया |
43 |
4778 |
111 |
| 4 |
न्यूज़ीलैंड |
40 |
4096 |
102 |
| 5 |
दक्षिण अफ़्रीका |
42 |
4151 |
99 |
| 6 |
श्रीलंका |
59 |
5793 |
98 |
| 7 |
इंग्लैंड |
39 |
3569 |
92 |
| 8 |
अफगानिस्तान |
39 |
3365 |
86 |
| 9 |
बांग्लादेश |
46 |
3730 |
81 |
| 10 |
वेस्टइंडीज |
41 |
3185 |
78 |
| 11 |
आयरलैंड |
25 |
1309 |
52 |
| 12 |
स्कॉटलैंड |
31 |
1586 |
51 |
| 13 |
ज़िम्बाब्वे |
29 |
1476 |
51 |
भारत को हुआ फायदा
इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत ने आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वर्तमान में टीम इंडिया की रेटिंग 119 है। पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए एक स्थान का सुधार किया।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने पाकिस्तान में हो रही ट्राई सीरीज में लगातार दो मैचों जीते हैं। पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका है।