शुभमन गिल नहीं, इस खिलाड़ी को बनाओ कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी के बयान से मची हलचल

Team India: भारत के एक पूर्व खिलाड़ी ने नए भारतीय टेस्ट कप्तान के बारे में अपनी राय दी है। उन्होंने शुभमन गिल को नहीं बल्कि किसी और खिलाड़ी को कप्तान बनाने की बात कही है।

IPL 2025 - 2025-05-11T185009.552

Team India: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। हालांकि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा। इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस वजह से भारतीय टेस्ट टीम को नए कप्तान की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शुभमन गिल ही अगले टेस्ट कप्तान होंगे। लेकिन भारत के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत का कुछ और ही मानना है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को बनाए कप्तान

इंग्लैंड सीरीज के लिए लालचंद राजपूत ने नए भारतीय कप्तान और टीम इंडिया को लेकर कहा कि जसप्रीत बुमराह ने पिछली टेस्ट चैंपियनशिप में भी कप्तानी की थी, शायद इंग्लैंड के खिलाफ। उनका मानना है कि भारतीय टीम अभी काफी युवा है और बुमराह टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। वह पहले भी कप्तानी की भूमिका में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। राजपूत का मानना है कि अगर टीम इंग्लैंड दौरे पर जाती है, तो बुमराह को ही कप्तान बनाया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया जाए। उनका मानना है कि उपकप्तान रहते हुए गिल काफी कुछ सीखेंगे, जो उन्हें भविष्य में एक अच्छा कप्तान बनने में मदद करेगा।

विज्ञापन

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि बीसीसीआई विराट कोहली को फिर से कप्तानी देना चाहती है। हालांकि ऐसी भी अटकलें हैं कि विराट ने टेस्ट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें फिर से विचार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ