India A vs Australia A: ऑस्ट्रेलिया ए टीम इसी महीने भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे पर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मल्टी-डे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. 22 सितंबर से पुडुचेरी में होने वाले इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है. मल्टी-डे सीरीज के लिए देवदत्त पडिक्कल और वनडे सीरीज ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है. इसी बीच खबर सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली इस घरेलू सीरीज के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इंडिया ए टीम का हेड कोच बनाया गया है.
लक्ष्मीपति बालाजी बने इंडिया ए के हेड कोच
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. बालाजी के पास घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कोचिंग का अच्छा अनुभव भी है. वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और तमिलनाडु की टीम के साथ कोचिंग भूमिका में जुड़े रह चुके हैं.
44 वर्षीय बालाजी ने अपने करियर में भारत के लिए 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उनके नाम 27, 34 और 10 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने 106 फर्स्ट क्लास मैचों में 330 विकेट हासिल किए हैं, जबकि IPL में उनके नाम 73 मैचों में 76 विकेट दर्ज हैं.
विप्रज निगम की इस खिलाड़ी को मिला मौका
वहीं, इंडिया ए टीम में एक बदलाव भी किया गया है. आंध्र प्रदेश के ऑफ स्पिनर त्रिपुरना विजय को लेग स्पिनर विप्रज निगम की जगह टीम में शामिल किया गया है. दरअसल, वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद विप्रज निगम को 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. इसी वजह से उनकी जगह त्रिपुरना विजय को इंडिया ए टीम में मौका दिया गया है.
कब शुरू होगी सीरीज?
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले दो मल्टी-डे मैचों की सीरीज होगी. दोनों टीमों के बीच पहला मल्टी-डे मैच 22 सितंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से होगा. इसके बाद 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को होगा. ये सभी मुकाबले पुडुचेरी में ही खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें- ZIM vs AUS: 8 साल बाद वनडे किक्रेट में लौटे 40 वर्षीय ग्रीम क्रेमर, जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 में बना अनोखा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मल्टी-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम
अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान) यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य*.
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए
टीम प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, त्रिपुरना विजय, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय गेंदबाज
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines