Lahiru Kumara vs Kagiso Rabada: क्रिकेट के मैदान पर कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं, जिनको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। 22 गज की पिच पर तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार के बूते खूब गर्दा उड़ाते हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो बल्लेबाज के साथ कम ही देखने को मिलता है। दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा के हाथ से निकली तेज रफ्तार गेंद ने बल्लेबाज के बैट के दो टुकड़े कर दिए। बैट बल्लेबाज के हाथों में झूला झूलता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर एक इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बैट के हुए दो टुकड़े
दरअसल, यह घटना घटी साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान। पारी का 90वां ओवर श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा फेंक रहे थे और क्रीज पर कगिसो रबाडा थे। कुमारा के हाथ से निकली गेंद को रबाडा ने डिफेंस किया, लेकिन बॉल में रफ्तार इतनी थी कि उनके बल्ले के दो टुकड़े हो गए। लाहिरू की गेंद लगने के बाद रबाडा के हाथ में बल्ला झूला झूलने लगा। हालांकि, रबाडा ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें उन्होंने पांच चौके जमाए। रबाडा ने 9वें विकेट के लिए काइल वेरेन के साथ मिलकर 56 रन की अहम साझेदारी निभाई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम 358 के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
कुमारा ने बरपाया कहर
श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में लाहिरू कुमारा ने जमकर कहर बरपाया। तेज गेंदबाज ने अपने 17.4 ओवर के स्पेल में 79 रन खर्च करते हुए चार बड़े विकेट अपने नाम किए। लाहिरू ने एडम मार्करम को सिर्फ 20 रन के स्कोर पर चलता किया। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स और रियान रिकेल्टन की शतकीय पारी का भी अंत किया। असिथा फर्नांडो ने भी बढ़िया गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले। श्रीलंका ने पहली पारी में दमदार आगाज किया है। पाथुम निशंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, दिनेश चांदीमल ने 44 रन का योगदान दिया। खबर लिखे जाने तक एंजेलो मैथ्यूज और कामिंदु मेंडिस की जोड़ी अर्धशतकीय साझेदारी जमा चुकी है और श्रीलंका ने 250 रन के आंकड़े को पार कर दिया है।
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
9 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
36 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
56 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines