LA 2028 Olympics : पेरिस ओलंपिक 2024 के खत्म होने के बाद अब अगला ओलंपिक लॉस एंजिल्स में खेला जाएगा। जिसमें 128 साल बाद क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। यानी अगले ओलंपिक में खेलों का रोमांच और ज्यादा बढ़ने वाला है। टीमों के क्वालीफिकेशन को लेकर क्या नियम होने वाले हैं अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच ये जानकारी जरूर सामने आ रही है कि लॉस एंजिल्स 2028 में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बैनर तले खेल सकती है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक अगर इंग्लैंड की टीम लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहती है तो फि उसको फिर ग्रेट ब्रिटेन के बैनर तले खेलना होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर स्कॉलैंड के साथ मिलकर इंग्लैंड के खेलने की संभावना बढ़ जाएगी। जिसके बाद स्कॉटलैंड के कई खिलाड़ी ग्रेट ब्रिटेन के रूप में इंग्लैंड के साथ जुड़कर ओलंपिक में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं ये नियम दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमों पर भी लागू होता है। इस मामले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड आपस में बातचीत भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics: मेडल पर फैसले से पहले विनेश फोगाट को लेकर बड़ी खबर, इस दिन लौटेंगी भारत
ref=”https://hindi.news24online.com/sports-news/vinesh-phogat-cas-silver-medal-paris-2024-olympics/820896/”>
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी
इस मामले को लेकर इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने ईएसपीएन से बातचीत करते हुए बताया कि अभी लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में 4 साल का समय बचा हुआ है। ये अभी पहला ही चरण है लेकिन इसको लेकर हम ग्रेट ब्रिटेन और स्कॉटलैंड क्रिकेट के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि ईसीबी को महिला और पुरुष आईसीसी टी20 विश्व कप की मेजबानी साल 2026 और 2030 में करना है। इसके बीच में ही लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेला जाएगा। ऐसे में यह इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के लिए एक साथ हाथ मिलाने का अच्छा मौका होगा।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट के बाद अब ओलंपिक को भी नहीं छोड़ा, समापन समारोह में खलल डालकर राष्ट्रपति तक पहुंच गया ये शख्स
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
31 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
42 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
52 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines