प्रोटियाज टीम के बल्लेबाज ने रचा नया कीर्तिमान, एशिया में धमाका करने वाले बने तीसरे विकेटकीपर

Kyle Verreynne: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में काइल वेरेने ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वह अब एक मामले में अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

BAN vs SA (2)

Kyle Verreynne: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर से खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने ने शानदार शतक जमाया। वह एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकॉक के बाद बड़ा कारनामा करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने।

विज्ञापन

काइल वेरेने ने रचा नया कीर्तिमान

बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच के दूसरे दिन काइल वेरेने ने दमदार शतक जड़ा और वह एशिया में टेस्ट प्रारूप में शतक लगाने वाले तीसरे अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। इससे पहले टेस्ट में एशियाई सरजमीं पर अफ्रिका के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकॉक ने शतक जमाया था। डिविलियर्स ने ये कारनामा साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। इसके अलावा साल 2019 में भारत के खिलाफ डिकॉक ने शतक जमाया था। वहीं अब पांच साल बाद काइल वेरेने ने टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया और एशिया में शतक जमाने वाले तीसरे अफ्रिकी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन

114 रनों की शानदार पारी

काइल वेरेने ने इस मैच साउथ अफ्रीका की ओर से 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचा मचाया। उन्होंने 144 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान घातक बल्लेबाज ने 8 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए। काइल वेरेने ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाया।

विज्ञापन

साल 2021 में किया डेब्यू

काइल वेरेने ने अफ्रीका के लिए साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 19 टेस्ट मैच में अब तक 833 रन बनाए हैं। इसके अलावा 17 वनडे में इस खिलाड़ी ने अब तक 37.53 की औसत के साथ 488 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पहले बल्लेबाज करते हुए बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच में 106/10 रन बनाए थे। बांग्ला टाइगर्स की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वहीं अपनी पहली पारी में अफ्रीका ने काइल वेरेने की शतकीय पारी के दम पर 308 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ