ऐसे कौन आउट होता है भाई! अपने ही पैर से बिखेर डाले स्टंप्स, Kusal Mendis ने तोहफे में दिया विकेट

Kusal Mendis: कुशल मेंडिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में अजीबोगरीब तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे।

Kusal Mendis

Kusal Mendis

Kusal Mendis Hit Wicket: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों को आपने कई तरीके से आउट होते हुए देखा होगा। कभी गेंदबाज की बेहतरीन बॉल पर तो कभी फील्डर की लाजवाब एफर्ट की वजह से बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ता है। मगर आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में कुशल मेंडिस ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया उसे सुसाइड से कम नहीं कहा जा सकता है। मेंडिस ने अपनी पारी का बढ़िया आगाज किया था और अच्छी लय में दिखाई भी दे रहे थे। हालांकि, इसके बाद जो गलती उन्होंने की वो क्रिकेट के मैदान पर काफी कम देखने को मिलती है।

विज्ञापन

अनोखे तरीके से आउट हुए मेंडिस

मुंबई इंडियंस से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ एक रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे कुशल मेंडिस। मेंडिस ने दमदार अंदाज में आगाज किया और एक चौका और दो सिक्स जमाए। 9 गेंदों में 20 रन बनाकर मेंडिस अच्छी लय में दिख रहे थे और गुजरात मजबूत स्थिति में दिख रही थी। हालांकि, सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मेंडिस बड़ी गलती कर बैठे। सैंटनर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में मेंडिस अपने पैर का बैलेंस नहीं संभाल सके और उनका पैर स्टंप्स पर जा लगा। मेंडिस को ना चाहते हुए भी हिटविकेट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

मुल्लांपुर में द हिटमैन शो

इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने इस फैसले को एकदम सही साबित करके दिखाया। पावरप्ले में ही मुंबई ने 79 रन ठोक डाले। बेयरस्टो ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 81 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान हिटमैन ने 9 चौके और 4 सिक्स जमाए। नंबर तीन पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 33 रन जड़े। तिलक वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में 25 रन जड़े, तो कप्तान हार्दिक ने 9 गेंदों में नाबाद 22 रन ठोकते हुए मुंबई को 228 रनों के टोटल तक पहुंचाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ