हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

राजस्थान में हो सकती है राहुल द्रविड़ की वापसी, कुमार संगकारा इस टीम के बन सकते हैं कोच

आईपीएल 2025 से पहले राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने वाले हैं. द्रविड़ की वापसी के बाद राजस्थान के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन का पदभार संभाल रहे कुमार संगकारा दूसरी टीम में जाने का विचार कर रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2025 Kumar Sangakkara: आईपीएल 2025 से पहले कई बड़े बदलाव होने हैं. साल 2008 में आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स में भी इस सीज़न कई बदलाव किए जाएंगे। राहुल द्रविड़ भी राजस्थान रॉयल्स में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि राहुल के आने के बाद राजस्थान के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभाल रहे कुमार संगकारा किसी दूसरी टीम का साथ पकड़ सकते हैं।

राजस्थान में राहुल की वापसी

टी-20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के हेड कोच पद से इस्तीफा सौंप दिया था। तब से ही कयास लगाया जा रहा है कि राहुल आगामी आईपीएल सीज़न में राजस्थान की कोचिंग युनिट का अहम हिस्सा होंगे। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बताया है कि राहुल की राजस्थान में वापसी के बाद कुमार संगकारा फ्रेंचाइजी छोड़ने का विचार कर रहे हैं। वो केकेआर के मैनेजमेंट के साथ बात-चीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि संगकारा, केकेआर में गौतम गंभीर की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है।

केकेआर के खेमे में फिलहाल कई सपोर्ट स्टाफ की सीटें खाली हैं। गौतम के अलावा बैटिंग कोच अभिषेक नायर और फील्डिंग कोच रेयान टेन डोशेट ने केकेआर का साथ छोड़ कर भारतीय कोचिंग युनिट में शामिल हुए थे।

टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार अब केकेआर मेंटॉर की भूमिका के लिए कुमार संगकारा से बात-चीत कर रही है। हालांकि संगकारा को केकेआर के अलावा कई टीमों से भी ऑफर मिले हैं. फिलहाल अंतिम फैसला आना बाकी है।

साल 2021 में हुए थे शामिल

श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए कई सालों तक कप्तानी संभालने वाले कुमार संगकारा ने कोच के तौर पर साल 2021 में राजस्थान में शामिल हुए थे। हालांकि एक साल बाद ही राजस्थान ने साल 2022 में संजू सैमसन की अगुवाई में फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि टीम को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आईपीएल 2024 में भी राजस्थान ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। हालांकि एलिमिनेटर में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का स्वाद चखना पड़ा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें