Kuldeep Yadav: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के पास लौट चुके हैं। सभी खिलाड़ी खुदको और अपने परिवार को टाइम दे रहे हैं। विश्व कप जीत के बाद सभी खिलाड़ियों के बयान और इंटरव्यू भी सामने आ रहे हैं। वहीं अब टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का ताजा इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इतना ही नहीं कुलदीप ने बताया कि क्या वो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करेंगे या नहीं?
शादी पर कुलदीप का बड़ा बयान
टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए बताया कि वो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करने वाले हैं। कुलदीप का कहना है कि बहुत जल्द सभी को खुशखबरी मिलने वाली है लेकिन वो कोई बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं होगी। महत्वपूर्ण बात ये है कि वो मेरा और मेरे परिवार का ध्यान रखे। कुलदीप ने साफ कर दिया है कि वो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करने वाले हैं।
विश्व कप 2024 में किया था शानदार प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2024 के शुरुआती कुछ मैचों में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला था लेकिन बाद में मोहम्मद सिराज को बाहर करके कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इसके बाद कुलदीप ने कमाल की गेदंबाजी का नजारा पेश किया था। इस टूर्नामेंट में कुलदीप ने विकेट चटकाए थे। फिलहाल कुलदीप अपने होम टाउन कानपुर में मौजूद हैं। विश्व कप जीतने के बाद जब कुलदीप कानपुर पहुंचे थे तो उनका वहां शानदार स्वागत किया गया था।
ये भी पढ़ें;- ZIM vs IND: अभिषेक ने खास इंसान को दिया अपनी शतकीय पारी का श्रेय, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें;- Video: शतक बनाया, रिकॉर्ड बनाए; फिर आखिर क्यों छलका अभिषेक शर्मा का दर्द?
ये भी पढ़ें;- IND vs ZIM: तीसरे मैच से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना लगभग तय, मैच विनर की होगी वापसी
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
24 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines