KS Bharat: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत अब इंग्लैंड में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उन्होंने सरे चैंपियनशिप 2025 के लिए लंदन के डुलविच क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है। इस खबर की पुष्टि क्रिकेट एजेंसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की।
ऋषभ पंत की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद टीम इंडिया में भरत की जगह बनना मुश्किल हो गया था, जिसके चलते उन्होंने सरे चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया। उनके अनुभव का डुलविच क्रिकेट टीम को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा, क्योंकि उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट और भारतीय टीम के साथ खेलने का अनुभव है।
आईपीएल में रह चुके हैं कई टीमों का हिस्सा
केएस भरत आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स सहित कई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 10 मैचों में कुल 199 रन बनाए। हालांकि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। इसके अलावा वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने राज्य की कप्तानी भी कर चुके हैं, जहां उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है।
13 महीने पहले खेला था टीम इंडिया के लिए मुकाबला
विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में कुल 221 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन रहा। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन बल्लेबाजी में खास योगदान नहीं दे सके। उस मैच में उन्होंने 5 और 23 रन की पारियां खेली थीं। केएस भरत ने फरवरी 2024 में भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
घरेलू क्रिकेट में जड़ चुके हैं तिहरा शतक
हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में केएस भरत को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने अब तक 105 फर्स्ट क्लास मैचों में 5686 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 76 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 2502 रन बनाए हैं। साल 2015 में रणजी ट्रॉफी में उन्होंने एक शानदार तिहरा शतक जमाया था। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 308 रन है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines