तिलक वर्मा पर भड़के, रजत पाटीदार के लिए उठाई आवाज, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का फूटा गुस्सा

भारत के पूर्व खिलाड़ी ने तिलक वर्मा पर भड़ास निकाली है. इसके अलावा उन्होंने रजत पाटीदार के लिए आवाज बुलंद की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच में तिलक ने धीमी बल्लेबाजी की, जिसके बाद पूर्व खिलाड़ी का गुस्सा फूट पड़ा.

Image Credit: X

Image Credit: X

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया. इस दौरे पर कई खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला तो कई खिलाड़ियों ने निराश किया. तिलक वर्मा का प्रदर्शन इस सीरीज में मिला जुला रहा. उन्होंने 3 मैचों में 1 अर्धशतक अपने नाम किया. आखिरी मैच में उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की, जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने तिलक वर्मा की जगह पर रजत पाटीदार को मौका देने की बात कही है.

विज्ञापन

तिलक वर्मा पर भड़का पूर्व खिलाड़ी

तिलक वर्मा पर भारत के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत का गुस्सा फूटा है. उन्होंने आखिरी मैच में तिलक की धीमी बल्लेबाजी पर सवाल उठाया और रजत पाटीदार को टीम इंडिया में मौके देने की बात कही. उन्होंने कहा एक बार फिर, तिलक ने नौ गेंदें खेलीं. वह ज्यादा देर तक तेज गेंदबाजी नहीं कर सकता. उसकी निरंतरता कहां है? बताओ? उसने इंग्लैंड में क्या किया? कभी-कभार एक-आध अच्छी पारी खेल लेता है. रजत पाटीदार के मुकाबले वह कुछ भी नहीं है. अगर आपको टी20 में कोई दमदार पारी चाहिए, तो पाटीदार को मौका दो. यश ठाकुर जैसे सभी खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं, उन्हें भी मौका दो,”

विज्ञापन

इसके अलावा श्रीकांत ने आईसीसी से ट्राई सीरीज आयोजित करने की अपील की. उन्होंने आगे कहा “अब अफगानिस्तान के साथ दोबारा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बजाय, भारत, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला आयोजित की जा सकती थी. द्विपक्षीय मैचों को रद्द करके त्रिकोणीय श्रृंखला में बदलना चाहिए; तभी लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी. मुझे उम्मीद है कि आईसीसी हमारी बात सुनेगी.”

विज्ञापन

रजत पाटीदार कर चुके हैं शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. बतौर कप्तान उन्होंने आरसीबी को बैक टू बैक दो ट्रॉफी जिताने में मदद की. इसके अलावा उन्होंने 15 मैचों की 14 पारियों में 41.75 की औसत के साथ 5-1 रन बनाए. उन्होंने 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे. हालांकि इसके बाद भी उन्हें भारतीय टीम के लिए नजरअंदाज किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ