IPL 2025: 'आर अश्विन क्या कर रहे हैं...', पूर्व विश्व चैंपियन ने दिग्गज को सरेआम लताड़ा

IPL 2025: आर अश्विन के खराब प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर की सरेआम आलोचना की है।

IPL 2025 - 2025-04-22T162552.871

R Ashwin: आईपीएल 2025 में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का हाल बेहाल है। 20 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सीएसके को मुंबई के सामने 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में भी सीएसके आखिरी पायदान पर है। सीएसके का प्रदर्शन इस साल हद से ज्यादा खराब है। खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और चयनकर्ता रहे श्रीकांत ने आर अश्विन को घेरा है। श्रीकांत आर अश्विन के प्रदर्शन से नाखुश हैं।

आर अश्विन पर फूटा गुस्सा

श्रीकांत ने अपने यू ट्यूब चैनल चीकी चिका पर कहा कि अश्विन क्या कर रहे हैं? वह पूरी तरह से रक्षात्मक हो गए हैं।  वह विकेट लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। यह ऐसा है, मुझे बस ये चार ओवर करने दो। वह कभी विकेट लेने के लिए नहीं गए। बस सुरक्षित गेंदबाजी कर रहे थे।

सीएसके के लिए यह बिल्कुल भी मायने नहीं रखता था। एमआई (मुंबई इंडियंस) भी समझदारी से काम कर रहे थे, उन्होंने उनसे सिंगल लिए। आपको मैच की स्थिति, आईपीएल की स्थिति को समझना होगा और उसी के अनुसार गेंदबाजी करनी होगी।

श्रीकांत ने सीएसके पर बात करते हुए कहा कि धोनी ने अगली सीजन की बात शुरू कर दी है, जिससे साफ लगता है कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। उन्होंने सही कहा कि खिलाड़ियों को अपनी गलती माननी चाहिए और कुछ खास करना होगा। असल में, सीएसके की हार की शुरुआत नीलामी से ही हो गई थी। जब आप सैम करन, ओवरटन, त्रिपाठी और हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को चुनते हैं, तो मैच जीतना मुश्किल हो जाता है।

अश्विन का कैसा रहा है प्रदर्शन?

अब तक खेले गए 7 मैच में आर अश्विन ने निराश किया है। आखिरी दो मैच में उन्होंने 1 भी विकेट नहीं लिया है। अब तक खेले गए 7 मैच में अश्विन ने 5 विकेट झटके हैं। इस दौरान वह खासा प्रभावित भी नहीं कर सके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ