Kranti Gaud: महिला वनडे विश्व कप 2025 में 9 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और स्कोरबोर्ड पर 251 रन लगाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने मुकाबला जीत लिया. अपनी गेंदबाजी के दौरान क्रांति गौड़ ने शानदार कैच लपक लिया, जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है. गौड़ के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्रांति गौड़ का शानदार कैच
साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से लौरा वोल्वाडर्ट और ताजमिन ब्रिट्स की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी. भारत की ओर से तीसरा ओवर क्रांति गौड़ ने किया था. इस दौरान उन्होंने दूसरी गेंद पर ताजमिन ब्रिट्स को गेंद फेंकी. ब्रिटस ने आगे बढ़कर शॉट खेला. इस दौरान क्रांति गौड़ ने गिरकर शानदार कैच लपक लिया. उन्होंने फॉलो थ्रू में गिरकर कैच पकड़ा. आमतौर ऐसा कैच पकड़ना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन गौड़ ने संतुलन बनाए रखा और धमाकेदार कैच पकड़ लिया. गौड़ ने इस मैच में 9 ओवर गेंदबाजी की और 59 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें:-बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख सकेंगे IND-W vs SA-W मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स
अफ्रीका ने जीत लिया मैच
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे. टीम की ओर से ऋचा घोष ने शानदार खेल दिखाया और 77 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका.
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवर में ही 252 रन बनाकर मुकाबला जीता लिया. अफ्रीका की ओर से नादिन डी क्लर्क ने 54 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. उनके अलावा क्लो ट्रायोन ने 66 गेंदों में 49 रन बनाए.
ये भी पढ़ें:- 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए विराट-रोहित को करना होगा ये जरुरी काम, पूर्व साथी ने दिखाया रास्ता
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines