WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ग्रेनाडा के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये रिकॉर्ड कुछ ऐसा है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। क्रेग ब्रेथवेट ने इस मैच में उतरते ही खास कारनामा अपने नाम दर्ज करवा लिया है। वो क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आज तक अपनी टीम के लिए कोई भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच पूरे कर लिए हैं। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट ही नहीं उन्होंने आज तक घरेलू क्रिकेट में भी कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है।
ब्रेथवेट के नाम दर्ज हुई अनोखी उपलब्धि
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरते ही उन्होंने ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। उन्होंने 100 टेस्ट खेलते हुए 5943 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 32.83 का रहा है। बल्ले से वो 12 शतक और 31 अर्धशतक ठोक चुके हैं। साल 2013 में वो बांग्लादेश के खिलाफ एक दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 10 मैच खेले हैं जिसमें 27.80 की औसत से 278 रन बनाए हैं।
इस खास रिकॉर्ड पर क्या बोले ब्रेथवेट
ब्रेथवेट ने अपने इस खास रिकॉर्ड पर आईसीसी से बात करते हुए बताया, “जब मैं 14 साल का था तब से ही मैंने अपने लिए एक लक्ष्य तैयार किया था कि मैं देश के लिए 100 टेस्ट खेलूंगा। आज मैं यहां हूं ठीक 18 साल बाद मैंने ये उपलब्धि हासिल कर ली है। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बने रहना चाहता हूं। मैं युवा खिलाड़ियों के लिए कुछ मिसाल पेश करना चाहता हूं।”
सीरीज में वेस्टइंडीज को वापसी की उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम दूसरे मैच में वापसी की राह तलाश रही होगी। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम को 159 रनों से हरा दिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच में अब मेजबान वेस्टइंडीज वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है लेकिन टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। देखना दिलचस्प होगा की जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है कौन सी टीम अपना दबदबा बना पाएगी।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: दोहरा शतक ठोक शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्मिंघम में गूंजा कप्तान के बल्ले का शोर
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines