Olympic Shooter Kim Yeji: हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में कई देशों के एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटौरी। उनमे से एक हैं दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी । 32 वर्षीय किम ये-जी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। ओलंपिक के दौरान किम ये-जी की काले ट्रैकसूट और बेसबॉल कैप में एक हत्यारे की तरह दिखने वाली तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी। वहीं अब दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी एक हत्यारन की भूमिका निभाने वाली हैं।
किम येजी बनेगी ‘हत्यारन’
पेरिस ओलंपिक 2024 में दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस बीच उनका किलर वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। इस दौरान एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके किन ये-जी के लिए खास मांग की थी। एलन मस्क ने पोस्ट शेयर करके लिखा था कि, उसे एक एक्शन फिल्म में कास्ट किया जाना चाहिए। अभिनय की कोई जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बीच आर अश्विन ने किया बड़ा ऐलान, फैंस के सवालों का मिलेगा जवाब
अनुष्का सेन के साथ करेंगी काम
दक्षिण कोरिया की शूटर किम ये-जी इंडियन एक्ट्रेस अनुष्का सेन के साथ एक सीरीज ‘क्रश’ में एक हत्यारे की भूमिका निभाएंगी। पिछले सप्ताह अनुष्का सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह काले चमड़े के कपड़े पहने हुए दिखाई दे रही थीं और पिस्तौल के साथ संघर्ष कर रही थीं। अनुष्का ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि ओलंपिक रजत पदक विजेता किम के साथ मिलकर बहुत खुशी हुई, दुनिया में सबसे लोकप्रिय कोरियाई शूटिंग खिलाड़ी।
किम ये-जी ‘ASIA’ स्पिन-ऑफ सीरीज ‘क्रश’ से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। किम इस शॉर्ट-फॉर्म सीरीज में एक हत्यारे की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अनुष्का सेन और किन ये-जी को एकसाथ देखने को लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा खेली गई 5 यादगार पारियां, जिन्हें आज भी नहीं भूले हैं क्रिकेट फैन
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines