Kolkata Rape Murder Case: परिवार के साथ सड़क पर उतरे सौरव गांगुली, बेटी ने कही दिल छू लेने वाली बात

Kolkata Rape Murder Case Sourav Ganguly: सौरव गांगुली ने बेटी सना और वाइफ डोना के साथ कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने बेटी के साथ मोमबत्ती जताई। इसके बाद बेटी का बयान सामने आया।

Sourav Ganguly Kolkata Rape Murder Case

Sourav Ganguly Kolkata Rape Murder Case

Kolkata Rape Murder Case Sourav Ganguly: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्याकांड के बाद पूरे देश में उबाल है। लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। अब इस प्रोटेस्ट में कई सेलिब्रिटी भी शामिल हो रहे हैं। बुधवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपने पूरे परिवार के साथ इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी और प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली और बेटी सना गांगुली भी शामिल रहीं।

विज्ञापन

सुरक्षित समाज की जरूरत

सौरव गांगुली कोलकाता में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। गांगुली ने यहां बेटी सना के साथ मोमबत्ती जलाई। इसके बाद डोना गांगुली ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- “हम रेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें एक सुरक्षित समाज चाहिए। रेप को रोकना होगा, इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।” इसी के साथ उनकी बेटी सना गांगुली ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। सना ने कहा- “हमें न्याय चाहिए, चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े। हर दिन हम किसी न किसी रेप के मामले के बारे में सुनते हैं। हमें इस बात का बुरा लगता है कि 2024 में भी ऐसा हो रहा है।” बता दें कि गांगुली का एक दिन पहले इस घटना पर गुस्सा फूटा था। उन्होंने कहा कि ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है। हमें इस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। महिला सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीबीआई कर रही जांच

आपको बता दें कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने डॉक्टरों की नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया है। जो वर्कप्लेस पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के बारे में सिफारिशें करेगी।

विज्ञापन

प्रिंसिपल समेत प्रशासन पर एक्शन

घटना के बाद से पूरे देश में डॉक्टर सड़कों पर उतरे हुए हैं। जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आमजन भी सुरक्षित माहौल की मांग कर सड़कों पर उतर रहे हैं। महिला हिंसा के खिलाफ सुरक्षा बढ़ाने और सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है। इस मामले में बुधवार को आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल, सुपरिटेंडेंट और चेस्ट विभाग के HOD पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता सरकार ने हटा दिया है। तीनों के खिलाफ जांच भी बैठाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ